दिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के बाद दिनेशपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने थाना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है। समाज में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए।
थाना अध्यक्ष ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात और स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
बाईट- पंकज कुमार, थाना अध्यक्ष दिनेशपुर
