Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सवलव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मास्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण
राज्य

वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।

कोटद्वार, वरिष्ठ नागरिक संगठन (पंजी.) कोटद्वार के तत्वावधान में वरिष्ठजनों के कल्याण एवं पेंशनर्स के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सीजीएचएस लाभार्थियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना था। इस हेतु उत्तराखंड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष रूप से देहरादून से कोटद्वार पहुंचे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एस. नेगी जी ने सीजीएचएस में आ रही दिक्कतों, पेंशन विसंगतियों एवं श्रीनगर एवं कोटद्वार में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने की माँग रखी।
महासचिव रविन्द्र दत्त सेमवाल ने कहा कि पेंशनर्स को समय पर पेंशन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। संयोजक डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक सम्मान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ हर पेंशनर्स तक पहुंचाने पर बल दिया। सह कोषाध्यक्ष ए. के. बहुखंडी ने संगठन को मजबूत करने एवं कोटद्वार में हेल्प डेस्क बनाने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार की ओर से बी. एस. नेगी जी, रविन्द्र दत्त सेमवाल, डॉ. स्वामी एस. चंद्रा एवं ए. के. बहुखंडी को फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सीजीएचएस एवं पेंशन संबंधी समस्याओं का एक ज्ञापन शासन को भेजा जाएगा तथा प्रत्येक माह बैठक कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अध्यक्ष- कैप्टन पी. एल. खंतवाल, महासचिव- रिपु दमन बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-राजेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष- जयवीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष- महेंद्र अग्रवाल, संरक्षक- प्रकाश कोठारी एवं
फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर.सी. खंतवाल के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के पेंशनर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स के पदाधिकारी की उपस्थिति में अगस्त माह में जन्मे पेंशनर्स का संयुक्त रूप से हवन पूजा करने के पश्चात सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा 2012 से सक्रीय रूप से संगठन कार्य कर रहा है, भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने का आह्वान किया।

Check Also
Close