देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में सावन मास के तृतीया सोमवार व नाग पंचमी की पावन तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही

प्रातः से ही रही भीड़ दिगंबर दिनेश पुरी जी ने अवगत करवाया कि भारी वर्षा के बावजूद भी आज प्रातः से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना प्रारंभ हो गया था श्रद्धालुओं ने पहले तो भगवान भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल के साथ दूध दही पंचामृत आदि से जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की इसके पश्चात शंकर जी के साथ विराजमान नाग देवता को भी दुग्ध का भोग लगाकर उनकी पूजा अर्चना की
कालसर्प दोष की हुई पूजा
आज कालसर्प के दोष से पीड़ित भक जनों ने भी ब्राह्मण द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कालसर्प दोष से मुक्त होने की प्रार्थना की
सामूहिक रुद्राभिषेक
इससे पूर्व प्रातः भोर में हरिद्वार से लाइव पवित्र गंगाजल व दूध दही की शक्कर पंचामृत इत्यादि से रुद्री पाठों के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ श्री महादेव जी का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया इसके पश्चात सभी को खीर का प्रसाद वितरित किया गया
सायं काल में हुआ नाग स्वरूप में श्रृंगार
सायं काल में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का भव्य श्रृंगार कर उनकी आरती की गई
इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी जी राजेंद्र आनंद रजनीश यादव प्रवीन बंसल विक्की गोयल नवीन गुप्ता तुषार बंसल दिलीप सैनी प्रशांत शर्मा अनिल गोयल नीरज गोयल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता कान्हा मित्तल संजय कुमार गर्ग दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहेI
