Wednesday 19/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
गौ सेवा,संस्कार और सनातन चेतना का संगम बनी श्रीनगर की छठवें दिवसीय श्रीराम कथागढ़वाल विश्वविद्यालय में तिरंगे के सम्मान संग गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश-हर घर तिरंगा अभियान के विजेताओं को मिला सम्मानजनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच-शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहतसाइबर ठगी से सावधान,नशे को कहें ना और यातायात नियमों का करें सम्मान-पाबों पॉलिटेक्निक में पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूकबद्रीश कॉलोनी में शान से लहराया तिरंगा,गौरव सेनानियों के सैल्यूट से गूंजा देशभक्ति का जज्बा-मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मानहिमालय की बेशकीमती जड़ी-बूटियों से संवरेगी ग्रामीणों की तकदीरभैरव मंदिर में गूंजा हरियाली और आस्था का संदेश-हरेला पर्व पर सुख-समृद्धि की कामना के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्पदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में सावन मास के तृतीया सोमवार व नाग पंचमी की पावन तिथि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीखेल मैदान में दिखेगा पौड़ी के नौनिहालों का दमखम-सितंबर से शुरू होंगी जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएंराजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सव-डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय में तिरंगे के सम्मान संग गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश-हर घर तिरंगा अभियान के विजेताओं को मिला सम्मान


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में देशभक्ति,रचनात्मकता,खेल प्रतिभा और सामाजिक चेतना से सराबोर हर घर तिरंगा अभियान का भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। अभियान के तहत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक,शैक्षणिक,बौद्धिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय परिसर में चले इस अभियान ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ ही सामूहिक सहभागिता,रचनात्मक अभिव्यक्ति और आपसी सौहार्द का वातावरण तैयार किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महिला एवं पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा ड्राइंग-पेंटिंग,रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग जैसी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने देशभक्ति,तिरंगे और राष्ट्र की विविधता से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वहीं बौद्धिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान एवं जागरूकता का परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कुलपति के कर-कमलों से पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समापन समारोह से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रातः प्रशासनिक भवन के सम्मुख स्थापित विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं उत्तराखंड के प्रखर जननायक स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा तथा आसपास के परिसर की गहन साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही बिड़ला परिसर में स्थित स्व.मौलाराम की प्रतिमा एवं स्मारक स्थल पर भी स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर के रख-रखाव एवं साफ-सफाई को सुनिश्चित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय भावना से जुड़े इस अभियान का अनुशासित एवं भव्य आयोजन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने अभियान के नोडल अधिकारी एवं पूरी आयोजन टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी सामंजस्य,अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कुलपति ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सम्मान केवल प्रतीकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए,बल्कि प्रत्येक नागरिक के व्यवहार,कर्तव्य और जिम्मेदारियों में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो.महावीर सिंह नेगी ने अभियान को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कुलपति,कुलसचिव,प्रशासनिक अधिकारियों,शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से मास कम्यूनिकेशन विभाग के छात्र-छात्राओं की सराहना की,जिन्होंने अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का दायित्व कुशलतापूर्वक निभाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे अभियान को जीवंत और प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में मौजूद रहा विश्वविद्यालय परिवार
समापन समारोह में आयोजन समिति के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक,अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रमुख रूप से डॉ.राकेश नेगी,डॉ.सुरेंद्र कुंवर,डॉ.कोशल,डॉ.राजेश जोशी,डॉ.आशुतोष बहुगुणा,डॉ.मोहित बिष्ट,डॉ.गांधी चौहान सहित छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट,उपाध्यक्ष शिवांग नौटियाल एवं महासचिव अनिरुद्ध पुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। हर घर तिरंगा अभियान ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रप्रेम,स्वच्छता,रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता का ऐसा संदेश छोड़ा,जो विद्यार्थियों के लिए लंबे समय तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Check Also
Close