Thursday 24/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
रामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापनरामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तारउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।पर्यटकों की थाली में न पहुंचे खराब खाना, होटल-रेस्टोरेंट कर्मियों को दिए खाद्य सुरक्षा के गुर  पर्यटन नगरी मसूरी में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक होटल और रेस्टोरेंट में भोजन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों की थाली तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी जिम्मेदारी है। इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसआई) की ओर से होटल और रेस्टोरेंट कर्मियों को खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसआई के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश पांडे ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के साथ ही एक्सपायरी डेट, कंपनी व ब्रांड की जानकारी और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ खरीदने से लेकर उसे पर्यटकों को परोसने तक प्रत्येक स्तर पर सावधानी जरूरी है। गलत तरीके से रखे गए या एक्सपायरी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि एफएसएसआई की ओर से देशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका इसमें बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भोजन की खरीद, भंडारण और तैयार करने की प्रक्रिया में उनकी सीधी भूमिका रहती है।प्रशिक्षण में मसूरी के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रोमियो लेन के जीएम रोहित पाठक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक जानकारी भी दी गई, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।सीएम के सामने जसवीर कौर ने खोला मसूरी की समस्याओं का पिटारा, भद्राज मंदिर की बिजली से अस्पताल में डॉक्टर तक उठे मुद्दे पर्यटन नगरी के विकास के बीच स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मसूरी के कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुलाकात में उन्होंने भद्राज मंदिर तक विद्युत लाइन पहुंचाने में वन विभाग की अनुमति की बाधा से लेकर सिविल अस्पताल में चिकित्सक की उपलब्धता तक के मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया।जसवीर कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि भद्राज मंदिर क्षेत्र में बिजली की सुविधा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन वन विभाग की अनुमति संबंधी समस्या के कारण विद्युत लाइन का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने आवश्यक अनुमति दिलाकर कार्य जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया।उन्होंने मसूरी उप जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील सैनी को सीएमओ कार्यालय से अटैच किए जाने का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मसूरी पर्यटन नगरी होने के कारण यहां स्थानीय आबादी के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने डॉ. सैनी की सेवाएं दोबारा मसूरी सिविल अस्पताल में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। जसबीर कौर ने बताया कि मुलाकात के दौरान आगामी मसूरी शरदोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया। जसवीर कौर के अनुसार मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि शरदोत्सव मसूरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है और मुख्यमंत्री के आने से आयोजन को और मजबूती मिलेगी।जसवीर कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मसूरी की अन्य जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विषय भी रखे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भद्राज मंदिर की विद्युत लाइन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सहयोग के लिए आभार जताया।पोषण से संवरेगा किशोरों का स्वास्थ्य-जागरूकता से मजबूत होगी भविष्य की नींवएक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी-साइबर ठगी से बचाव को राजकीय पाॅलिटेक्निक श्रीनगर में छात्रों को किया जागरूकसतेराखाल में सजा ज्ञान और प्रतिभा का मंच-सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक चमकपुरानी पेंशन से पदों के पुनर्गठन तक 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे मिनिस्टीरियल कार्मिक,25 सितंबर को पौड़ी में जुटेगा श्रीनगर क्षेत्ररुद्रपुर के विकास को लेकर सीएम से मिले महापौर विकास शर्मा
राज्य

एसआईआर में लापरवाही पर डीएम सख्त,औचक निरीक्षण में पकड़ी खामी-गुणवत्ता और सत्यापन के साथ फॉर्म निस्तारण के निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और प्रत्येक गणना प्रपत्र का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए,इसे लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर एसआईआर के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के निस्तारण,मतदाता सूची से संबंधित कार्यों,बीएलओ एवं एईआरओ स्तर पर की जा रही कार्रवाई तथा नोटिसों की सुनवाई की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की स्थिति जानी और शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसआईआर प्रपत्रों के निस्तारण का रेंडम चेक किया। जांच में कुछ नो-मैपिंग वाले एसआईआर फॉर्म में बीएलओ एवं एईआरओ की आवश्यक रिपोर्ट संलग्न नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक रिपोर्ट एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य में केवल प्रपत्रों की संख्या पूरी करना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक फॉर्म की जांच,सत्यापन और दस्तावेजी प्रक्रिया की शुद्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक सूचनाएं एवं रिपोर्ट संलग्न करने के बाद ही प्रपत्रों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था से सीधे जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए इसमें छोटी-सी चूक भी आगे चलकर मतदाता के अधिकार और निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी गंभीरता,पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यमकेश्वर एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ से दूरभाष पर वार्ता कर एसआईआर प्रपत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रपत्र निर्धारित प्रारूप एवं आवश्यक रिपोर्ट के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजे जाएं। इसके साथ ही उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के एक बीएलओ से भी फोन पर बातचीत कर नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सुनवाई से संबंधित कार्यों को नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चौबट्टाखाल एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य जारी रखने को कहा तथा अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार व्यवस्थित तरीके से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है और शेष प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कार्य लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रपत्र की गुणवत्ता की जांच के बाद ही उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर कार्य में गति के साथ गुणवत्ता,सत्यापन और प्रक्रिया की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम एफआर चौहान,सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also
Close