Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल
राज्य

बुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बरसात के मौसम में गांवों और संपर्क मार्गों के किनारे तेजी से फैलने वाली झाड़ियां अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब नहीं बनेंगी। जिला प्रशासन की पहल से गांवों को मिली बुश कटर मशीनों ने झाड़ी कटान और संपर्क मार्गों की सफाई को आसान बना दिया है। मशीनों की मदद से ग्रामीण अब कम समय और कम श्रम में गांवों के आसपास तथा रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कर रहे हैं। इससे जहां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है,वहीं आवागमन भी सुगम हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की पहल पर आपदा मद से प्रथम चरण में कई ग्राम पंचायतों को बुश कटर मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों का उपयोग ग्रामीण स्तर पर झाड़ियों की नियमित कटाई,पैदल रास्तों एवं संपर्क मार्गों की सफाई तथा आवागमन को सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। बरसात के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियां तेजी से बढ़ जाती हैं। कई स्थानों पर झाड़ियां पैदल रास्तों और संपर्क मार्गों तक फैलने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पारंपरिक तरीके से झाड़ियों की कटाई में अधिक समय और श्रम लगता था,जिसके कारण नियमित सफाई भी चुनौती बनी रहती थी। बुश कटर मशीन उपलब्ध होने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से काफी हद तक राहत मिली है। मशीन के माध्यम से कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई संभव हो रही है और ग्राम पंचायतें आवश्यकता के अनुसार नियमित रूप से झाड़ी कटान करा पा रही हैं। ग्राम सभा बिचली ढांडरी में बुश कटर मशीन की मदद से गांव के आसपास उगी झाड़ियों की व्यापक स्तर पर कटाई की गई। इसके साथ ही गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के दोनों ओर फैली झाड़ियों को भी हटाया गया। मार्गों की सफाई होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों के किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण कई बार पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती थी। अब नियमित झाड़ी कटान से रास्ते साफ और सुरक्षित रहेंगे। ग्रामीणों के अनुसार झाड़ियों की सफाई होने से जंगली जानवरों के छिपने की संभावनाएं भी कम होंगी,जिससे गांव के आसपास सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा। ग्राम प्रधान बिचली ढांडरी अर्चना रौथाण ने बताया कि बुश कटर मशीन से झाड़ी कटान का कार्य पहले की अपेक्षा काफी आसान और तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि मशीन मिलने से ग्रामीणों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। गांव के आसपास झाड़ियों की कटाई के साथ ही संपर्क मार्गों के किनारे भी नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है,ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि मशीन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव की जरूरत के अनुसार नियमित सफाई कार्य जारी रखा जाएगा। ग्रामीण दिनेश खत्री ने बुश कटर मशीन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मशीन मिलने से ग्रामीणों को काफी लाभ हो रहा है। गांव के आसपास उगी झाड़ियों की समय-समय पर कटाई होने से गांव स्वच्छ रहने के साथ रास्तों पर आवागमन भी सुगम होगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की मशीनें गांवों में उपलब्ध होने से स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा। विशेष रूप से बरसात के मौसम में झाड़ियों की नियमित सफाई ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता,सुगम आवागमन और सुरक्षा को एक साथ बढ़ावा मिल रहा है। बुश कटर मशीनें गांवों के लिए महज झाड़ी कटान का साधन नहीं,बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की दिक्कतों को स्थानीय स्तर पर कम करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हो रही हैं।

Check Also
Close