Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
राज्य

महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्र

रुद्रपुर। बरसात के मौसम में नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित रहकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कर सकें, इसके लिए नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई है। जिसके तहत महापौर विकास शर्मा ने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए।

नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय ने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्रों ने भी नगर निगम की ओर से उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं का ध्यान रखे जाने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर निगम परिवार का अभिन्न अंग हैं और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पर्यावरण मित्र प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं। उनके अथक परिश्रम के कारण ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है।

महापौर ने कहा कि पर्यावरण मित्रों का कार्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शहर के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण की नींव को मजबूत करने का काम करते हैं। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने हमेशा पर्यावरण मित्रों के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी उनके हितों एवं सम्मान की रक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भीषण गर्मी हो, कड़ाके की सर्दी हो या बरसात का मौसम, पर्यावरण मित्र हर परिस्थिति में अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में जुटे रहते हैं।

महापौर ने कहा कि बरसात के दौरान पर्यावरण मित्रों को सफाई कार्य के लिए कई बार लगातार बारिश के बीच भी काम करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें बारिश से बचाव के लिए रेनकोट उपलब्ध कराना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए गए हैं, ताकि वे खराब मौसम में भी सुरक्षित रहते हुए अपने कार्य को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की मेहनत और जिम्मेदारी का ही परिणाम है कि नगर निगम रुद्रपुर स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के साथ नगर निगम को विभिन्न स्तरों पर सम्मान और पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। इन उपलब्धियों में पर्यावरण मित्रों की मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। पर्यावरण मित्रों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उनके सम्मान और हितों से जुड़े विषयों पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद पावन राणा, पार्षद वीनू भाई, देवभूमि सफाई अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, आशीष यादव, संदीप गुम्बर सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Check Also
Close