Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
शिक्षक भविष्य निर्माता होता है – डॉ स्वामी चंद्रामसूरी शरदोत्सव का न्योता लेकर सीएम धामी से मिले गणेश जोशी और मीरा सकलानीलंबे अंतराल बाद लौट रहा मसूरी का ऐतिहासिक शरदोत्सव, मुख्यमंत्री नेहै आयोजन में पहुंचने का दिया भरोसा पहाड़ों की रानी मसूरी में लंबे समय बाद होने जा रहे ऐतिहासिक शरदोत्सव 2026 को लेकर शहर में उत्साह बढ़ने लगा है। शरदोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें शरदोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन में पहुंचने का भरोसा दिया। शरदोत्सव को मसूरी की पुरानी सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े इस आयोजन की दोबारा शुरुआत से स्थानीय कलाकारों, युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों में उत्साह है। आयोजन के माध्यम से मसूरी की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय कला और प्रतिभाओं को मंच देने की तैयारी की जा रही है।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने सड़क, पेयजल, पर्यटन विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। हालांकि मुलाकात का प्रमुख केंद्र शरदोत्सव रहा और मुख्यमंत्री को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। शरदोत्सव के आयोजन को लेकर शहर में विभिन्न समितियों के गठन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय कलाकारों और अन्य प्रतिभाओं को अवसर देने की तैयारी है। इससे मसूरी के पर्यटन सीजन में भी नई गतिविधियां जुड़ने की उम्मीद है। मुलाकात में सभासद कुशाल सिंह राणा, जसबीर कौर, प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र रावत, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।मसूरी में रेलवे की जमीन पर कब्जे को लेकर मसूरी झड़ीपानी में कार्रवाई, 31 मकानों पर नोटिस चस्पा संपदा अधिकारी के बेदखली आदेश के बाद उत्तर रेलवे की टीम पहुंची, भारी पुलिस बल रहा तैनात झड़ीपानी क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर उत्तर रेलवे ने कार्रवाई तेज कर दी है। संपदा अधिकारी की अदालत से बेदखली आदेश जारी होने के बाद सोमवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ झड़ीपानी पहुंची। टीम ने रेलवे की भूमि पर बने 31 मकानों पर नोटिस चस्पा किए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी तरह के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।उत्तर रेलवे की ओर से जारी संपदा अधिकारी के आदेश के अनुसार झड़ीपानी स्थित ओक ग्रोव स्कूल के समीप रेलवे की करीब 100 वर्ग मीटर भूमि पर जगमोहन उर्फ सांझ कैफे पुत्र दर्शन लाल द्वारा अनधिकृत कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971 के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार संपदा अधिकारी की अदालत ने पूरे मामले में रेलवे की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और पक्ष को देखने के बाद कब्जे को अनधिकृत माना है। आदेश में प्रतिवादी को 15 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से कब्जा हटाकर रेलवे को भूमि सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में रेलवे प्रशासन को नियमानुसार बलपूर्वक बेदखली की कार्रवाई करने तथा कार्रवाई में आने वाला खर्च वसूल करने का अधिकार भी दिया गया है।रेलवे ने तीन पुराने विक्रय अभिलेखों का दिया हवालारेलवे की ओर से संपदा अधिकारी की अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि संबंधित भूमि रेलवे की है और इसके समर्थन में रेलवे के पास पुराने विक्रय अभिलेख मौजूद हैं। रेलवे ने अपने जवाब में 21 अप्रैल 1886, 28 दिसंबर 1895 तथा वर्ष 1920-21 के अभिलेखों का हवाला देते हुए भूमि पर रेलवे का अधिकार बताया है। रेलवे का कहना है कि इन दस्तावेजों से संबंधित प्रतियां भी वाद पत्रावली में प्रस्तुत की गई हैं।रेलवे अधिकारियों ने प्रतिवादी के उस दावे को भी स्वीकार नहीं किया, जिसमें भूमि को निजी संपत्ति बताया गया था। रेलवे के अनुसार प्रतिवादी की ओर से भूमि के स्वामित्व को प्रमाणित करने वाला ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे संबंधित 100 वर्ग मीटर भूमि पर उसका मालिकाना हक साबित हो सके।हाई कोर्ट के आदेश का भी दिया हवालामामले में प्रतिवादी की ओर से वर्ष 1940 के सीमांकन, राजस्व विभाग की रिपोर्ट और उत्तराखंड हाई कोर्ट में दाखिल रिट याचिकाओं का हवाला दिया गया था। प्रतिवादी ने दावा किया था कि राजस्व विभाग की सीमांकन कार्रवाई में संबंधित भूमि रेलवे की नहीं पाई गई। वहीं रेलवे ने संपदा अधिकारी की कार्यवाही में कहा कि हाई कोर्ट ने पूर्व में रेलवे की नोटिस संबंधी कार्यवाही को प्रक्रिया संबंधी आधार पर निरस्त किया था, लेकिन रेलवे को कानून के अनुसार कार्रवाई करने से नहीं रोका गया था। इसी आधार पर रेलवे ने संपदा अधिकारी के समक्ष नए सिरे से कार्रवाई की।पुलिस बल की मौजूदगी में चस्पा हुए नोटिससोमवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों और रेलवे पुलिस की टीम झड़ीपानी पहुंची। कार्रवाई को देखते हुए मसूरी पुलिस की ओर से भी भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। मसूरी कोतवाल नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली।आषु षर्मा सिनियर सेक्षन इंजीनियर रेलवे देहरादून ने बताया कि नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई संपदा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक आगे की कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद झड़ीपानी क्षेत्र में रेलवे और स्थानीय लोगों के बीच जमीन के स्वामित्व और सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वही स्थानीय लोगों ने कहा वह कई दशकों से यहां पर रह रह है और उनके द्वारा भूमि को खरीद कर मकान बनाया है वह नगर पालिका परिषद में भी दाखिल खारिज हो रखा हे ऐसे में रेलवे के अधिकारी आये दिन रेलवे की संपत्ति बताकर उनके मकानों में नोटिस लगा रहे है जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न भी हा रहा है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रेलवे बोर्ड से उनकी सम्पति के कागजात दिखाने को कहा गया वह रेलवे के अधिकारी कागज नहीं दिखा रहे है। उन्होंने कहा वह सक्षम न्यायालय में पूरे मामले को लेकर जायेगे। इस मौके पर मसूरी कोतवाल नरेन्द्र सिंह, एसएसआई सतेन्द्र भाटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद था।प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर करनपुर में जलाए हजारों दीप, हलवा प्रसाद का हुआ वितरणमजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्रीसितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारउत्तम संयम धर्म के दिन धूप की सुगंध से महका टीएमयू परिसरसितारगंज।  उप जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम प्रधानों के लिए एक आवश्यक बैठक एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं इस मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि अस्पताल में ग्राम प्रधानों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें क्षय रोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि यदि किसी ग्राम सभा या आसपास के क्षेत्र में कोई व्यक्ति क्षय रोग से ग्रसित पाया जाता है, तो उसकी पहचान, जांच एवं उपचार के लिए किस प्रकार स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित किया जा सकता है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों सहित उप जिला चिकित्सालय का स्टाफ भी मौजूद रहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाना रहा।प्रदेश को खेलभूमि के रूप में विकसित कर रही धामी सरकारः विकास शर्माकिच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्क
राज्य

मंच शुद्धिकरण के विरोध में हिंडोलाखाल में कांग्रेस का जनआक्रोश-भाजपा पर बरसे मंत्री प्रसाद नैथानी


देवप्रयाग/हिंडोलाखाल/श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच का कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में बुधवार को ब्लॉक हिंडोलाखाल में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नेतृत्व में जोरदार जन आक्रोश रैली आयोजित की गई। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस घटना को सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया। जन आक्रोश रैली में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं,लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या राष्ट्रीय नेता के मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण किया जाना समाज को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को सामाजिक एकता के लिए गंभीर बताया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस तरह की घटिया सोच रखकर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है,लेकिन उसके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को बांटने की राजनीति की है,जबकि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक समरसता की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब नफरत और विभाजन की राजनीति को समझ चुकी है। कांग्रेस सामाजिक न्याय,समानता और भाईचारे के सिद्धांतों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाने और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल,प्रदेश सचिव यशपाल चौहान,क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण,पंचायती राज के प्रदेश सचिव शिव सिंह चौहान,जिला सचिव माधवर सिंह रावत,राजेंद्र सिंह चौहान,नरेश उमरिया,बीरेंद्र राणा,प्रदेश महासचिव रामलाल नौटियाल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्याम लाल आर्य,प्रदेश सचिव जगदीश चंद्र,प्रदेश सचिव प्रभु लाल,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव दिनेश स्नेही,प्रदेश सचिव डॉ.जितेंद्र उनियाल,ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट,ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राणा,ध्रुव नारायण भट्ट,पूर्व विधायक प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान,प्रदेश सचिव सेवादल मंगत मटियाल,जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद,रघुवीर चौहान,चंदन दास,राजेंद्र बुटोला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन आक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस को उस समय राजनीतिक मजबूती भी मिली,जब भाजपा और यूकेडी छोड़कर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने वालों में गंगा प्रसाद बंगवाल,रामस्वरूप नौटियाल,पूजा रावत,अनीता देवी रावत सकला,समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी दयाल सिंह चौहान,दलीप सिंह चौहान,प्रदीप खत्री,ग्राम प्रधान कीमखोला दिनेश जागरी,दरमियां सिंह असवाल तथा द्वारिका प्रसाद सहित कई लोग शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से लोगों का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का संकेत है कि जनता अब सामाजिक सौहार्द,समानता और विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सामाजिक भेदभाव और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता को नई धार देने का संदेश दिया।

Check Also
Close