Wednesday 02/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में गार्गी चमोली की शानदार सफलता से ढामक गांव में जश्नकिशोरियों के स्वास्थ्य पर खुलकर हुई बात-किलकिलेश्वर में रोटरी क्लब ने दिया जागरूकता का संदेशयुवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशामुक्त उत्तराखंड–डॉ.धन सिंह रावतकर्तृत्व भाव की भूल छोड़ आत्मा की ओर लौटना ही धर्म की सच्ची साधना : आर्यिका पूर्णमति माताजीहल्द्वानी रामलीला मैदान प्रकरण को लेकर कांग्रेस मुखर-दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांगजनता दर्शन बना समाधान का मंच-शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन,28 मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशनृसिंह वाटिका में गूंजी भक्ति की मंगलध्वनि-परिवार संग पहुंचे मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भगवान नृसिंह एवं बाबा रसिकेश्वर महादेव के चरणों में टेका माथादेहरादून,भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी द्वारा जातीय टिप्पणी करने लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।रक्त की हर बूंद से उठी पुरानी पेंशन की पुकार-देहरादून में कर्मचारियों ने लिखा मुख्यमंत्री के नाम पत्ररुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही पर भड़के विधायक शिव अरोरा, ठेकेदार को लगाई फटकार“ढीला-ढाला रवैया नहीं चलेगा, एक सप्ताह में फर्नीचर नहीं लगा तो तय होगी जिम्मेदारी” — शिव अरोराNMC के मानकों को पूरा कर 2026-27 सत्र से MBBS शुरू कराने के लिए अंतिम प्रयास में आवेदन हेतु जुटा मेडिकल कॉलेज
राज्य

युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशामुक्त उत्तराखंड–डॉ.धन सिंह रावत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ उत्तराखंड में अब निर्णायक जनजागरूकता अभियान को गति दी जा रही है। प्रदेश की युवा शक्ति को इस मुहिम का सबसे मजबूत आधार बनाते हुए शिक्षण संस्थानों से नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सूबे के विद्यालयी शिक्षा,उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि युवा शक्ति के दृढ़ संकल्प,जागरूकता और जनभागीदारी से नशामुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को निश्चित रूप से साकार किया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार,मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डॉ.रावत ने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने के साथ ही समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। डॉ.रावत ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता,बल्कि इससे परिवार की खुशहाली,सामाजिक व्यवस्था और राष्ट्र की प्रगति भी प्रभावित होती है। नशे की गिरफ्त में आने वाला युवा अपनी क्षमता और प्रतिभा को खो देता है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इसलिए नशे के विरुद्ध लड़ाई किसी एक व्यक्ति,संस्था या विभाग की नहीं,बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। 100 दिवसीय महाभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों और विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि इस अभियान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्धक है। यदि प्रदेश का प्रत्येक युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लेकर अपने आसपास के कम से कम कुछ लोगों को भी जागरूक करे तो नशे के खिलाफ यह अभियान एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक युवा स्वयं को ही नहीं,बल्कि अपने परिवार और समाज के कई लोगों को नशे की गिरफ्त से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉ.रावत ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे को आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा समझने की भूल न करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा,प्रतिभा और क्षमता को सकारात्मक दिशा में लगाकर उत्तराखंड को शिक्षा,रोजगार,खेल,तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सकता है। नशामुक्त युवा ही सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल शिक्षा प्रदान करने के केंद्र नहीं हैं,बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक भी हैं। ऐसे में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मिलकर नशे के खिलाफ मजबूत वातावरण तैयार कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अभियान को केवल 100 दिनों तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना आज समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज,सचिव यूबीटीआर डॉ.मुकेश पाण्डेय,संयुक्त निदेशक देवेन्द्र गिरी,उप निदेशक एम.के.कन्याल,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला के प्राचार्य अवनीश जैन सहित विभागीय अधिकारी,शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता और संकल्प का उत्साह दिखाई दिया। शिक्षण संस्थान से उठी नशामुक्ति की यह आवाज अब प्रदेश के गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संदेश दे गई।

Check Also
Close