Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

जनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लॉक के पणखेत में आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में जनता से सीधा संवाद किया। महाराज ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। विकासखंड एकेश्वर पणखेत के ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस प्रकार के शिविर सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को अपने पंजीकरण एवं नवीनीकरण के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य,सड़क एवं भवन निर्माण,औद्योगिक क्षेत्र सहित प्रत्येक श्रम आधारित कार्य में श्रमिकों का योगदान विकास की मजबूत आधारशिला है। श्रमिक अपने परिश्रम और पसीने से प्रदेश की प्रगति की नई इबारत लिख रहे हैं। महाराज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल,पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। इसके लिए श्रमिकों का पंजीकरण एवं समय पर नवीनीकरण बेहद आवश्यक है। पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को शिक्षा,स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने श्रमिक भाई-बहनों से अपील की कि वे अपना पंजीकरण समय पर करवाएं तथा जिन श्रमिकों का पूर्व में पंजीकरण हो चुका है,वे उसका नवीनीकरण भी अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि योजनाओं और सुविधाओं को केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित न रखा जाए,बल्कि उन्हें सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाया जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्रमिकों का सम्मान,सुरक्षा और कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक श्रमिक को पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में दी जाए। किसी भी श्रमिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले,यह सुनिश्चित किया जाए। महाराज ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत प्रदेश की प्रगति की आधारशिला है। सरकार उनके सम्मान,सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी,विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट,जिला महामंत्री महिपाल नेगी,वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा,प्रभारी बृजमोहन रावत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत,एसडीएम रेखा आर्य,खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहित स्वास्थ्य,पर्यटन,कृषि,सिंचाई,लघु सिंचाई,पेयजल,चिकित्सा,ऊर्जा एवं बाल विकास विभाग से संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close