बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा राज में जंगलराज और गुंडाराज कायम हो चुका है। भाजपा के नेता अपने आप को संविधान और कानून से ऊपर रखकर असहमति प्रकट करने वालों पर हमलावर हैं। वे अपनी राजनीति चमकाने के लिए सरकारी महकमों के कर्मचारियों, अधिकारियों तक को पीट दे रहे हैं। लेकिन अपनी पार्टी की सरकार की जवाबदेही पर बात तक नहीं कर रहे हैं। वे इंजीनियर को पीटते हुए भी अपनी सरकार की वाहवाही कर रहे हैं।
ललित मटियाली ने कहा कि यदि इंजीनियर के काम में गलती भी है तो ऐसे में अपनी सरकार , मंत्री, विधायकों, जिलाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। कानूनन जहां पुलिस को भी किसी को पीटने का अधिकार नहीं है वहां भाजपा नेता अपने आपको कानून व पुलिस से भी ऊपर रखकर गुंडाराज कायम करने में लगे हैं। ऐसा करके वे अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाना चाहते हैं। जब हर शहर, गली, मोहल्ला पानी में डूबा हुआ है तो यह सरकार के अच्छे दिनों , स्मार्ट सिटी, विकसित भारत जैसे तथाकथि फर्जी नारों की हकीकत है। ऐसे में अपनी सरकार की नाकामियों का जिम्मा एक इंजीनियर पर डालकर उसे पीटना जनता की आँखों में धूल झोंकने जैसा है।
ऐसे भाजपाई नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
ललित मटियाली
रुद्रपुर, 7 सितंबर