Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 19 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क,राजस्व,पेयजल,खाद्य आपूर्ति,परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित मामले प्रमुख रहे। भितांई मल्ली निवासी गिरीश चंद्र ने दाणोधार-खंडाह मोटर मार्ग का ऊपरी पुश्ता ढहने से मकान को खतरा होने तथा उज्याड़ी निवासी हरेन्द्र ने डांग-उज्याड़ी मोटर मार्ग पर पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से आवासीय भवन को नुकसान पहुंचने की शिकायत की। सीडीओ ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को तत्काल अवर अभियंता को मौके पर भेजकर निरीक्षण एवं आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पाबों क्षेत्र में सड़क से गौशाला एवं पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर भी संबंधित विभाग को मौका निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गडोली-खंडाह मार्ग के सुधारीकरण की मांग पर पीएमजीएसवाई को मौके पर निरीक्षण कर सर्वे करने के निर्देश दिए गए। एकेश्वर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा पाटीसैंण मार्ग से पोखड़ा तक पूर्व की भांति प्रात 8 बजे बस सेवा संचालित किए जाने की मांग उठाई गई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने परिवहन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआरटीओ ने अवगत कराया कि बस संचालन के संबंध में जीएमओ को पत्र प्रेषित किया जाएगा। पौड़ी के निकट दांदलधार क्षेत्र के ग्रामीणों ने गैस वितरण में कठिनाई की शिकायत करते हुए गांव तक छोटे वाहनों से गैस सिलेंडर पहुंचाने की मांग की। सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस एजेंसियों के माध्यम से माह में कम से कम दो बार गांवों तक गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान धनाऊं ने ल्वाली बाजार में नालियों के सुधारीकरण,धनाऊं मल्ला में स्वतंत्रता सेनानी स्व.उमेद सिंह रावत की स्मृति में प्रवेश द्वार निर्माण,जीआईसी कालेश्वर के खेल मैदान की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत तथा ल्वाली बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग रखी,जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रमों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण कर अद्यतन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी मुख्यमंत्री स्तर पर नियमित समीक्षा की जाती है। उन्होंने सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में तहसील कोटद्वार के बल्ली गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत का समाधान किया गया। भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि से मुख्य स्रोत से जुड़ी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विभाग द्वारा लाइन की मरम्मत कराई जा रही है तथा तब तक ग्रामीणों को टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह रावत द्वारा फल-सब्जी विक्रेताओं एवं अन्य दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट चस्पा न होने की शिकायत के क्रम में नगर पालिका परिषद,पौड़ी द्वारा संबंधित दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा कराई गई और निर्धारित मूल्य सूची का नियमित प्रदर्शन सुनिश्चित कराया गया। इस अवसर पर डीएफओ महातिम यादव,एडीएम एफआर चौहान,संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात,पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय,सीएमओ डॉ.मेघना असवाल,सीवीओ डॉ.विशाल शर्मा,डीडीओ रमेश चंद्र,डीपीआरओ राम सलोने,सीओ तपेश कुमार चंद,मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल,डीएसओ अरुण कुमार वर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया,एआरटीओ एनके ओझा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close