Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल
राज्य

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल

  • त्रिशूल चौक पर पुष्पवर्षा के साथ हुआ नितिन नबीन का भव्य स्वागत

रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रुद्रपुर आगमन पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत स्टॉल लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इसी क्रम में त्रिशूल चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा के साथ नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मान स्वरूप त्रिशूल भेंट किया। वहीं पंजाबी गौरव सम्मेलन में भी महापौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला त्रिशूल चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। कुछ मिनटों के लिए उनका काफिला यहां रुका। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे।

महापौर विकास शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करते हुए उन्हें त्रिशूल भेंट किया। त्रिशूल चौक पर नगर निगम की ओर से स्थापित विशाल एवं आकर्षक त्रिशूल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान खींचा। नितिन नबीन ने त्रिशूल की भव्यता की सराहना की और शहर के प्रमुख चौराहे को इस तरह आकर्षक स्वरूप दिए जाने की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ता पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए उनका अभिवादन करते रहे। नितिन नबीन ने भी हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पूरे त्रिशूल चौक का माहौल भाजपा के झंडों, नारों और पुष्पवर्षा से उत्सवमय नजर आया।

कुछ देर रुकने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला आर्क होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन के लिए रवाना हो गया। त्रिशूल चौक पर स्वागत करने वालों में महापौर विकास शर्मा के साथ नगर निगम के कई भाजपा पार्षद, पवन राणा, बीनू, किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विवेक रावत , ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम आशीष यादव छाया शर्मा हारजीत राठी जितेंद्र संधू कुलबीर सिंह दीपक राठौर गोविंद शर्मा आदि समस्त पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close