Sunday 13/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतखिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम-निर्माण कार्य अंतिम चरण मेंमहाराज ने फिल्म बीरा का ट्रेलर,म्यूजिक,पोस्टर लांच कियाराज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रितश्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर-317 मामलों का हुआ निस्तारणसेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प–महाराजसेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रमगुरूजनों के अनुभव से संवारेंगे शहर और युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएंऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्य

टीएमयू के प्रो. राजुल रस्तोगी फोर्ब्स इंडिया के बिजनेस लीडर्स में शुमार

चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं के मार्गदर्शन का लिया संकल्प

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में रेडियोडायग्नोसिस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजुल रस्तोगी की झोली फिर बड़ी उपलब्धि आई है। प्रो. रस्तोगी को प्रतिष्ठित अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स के भारतीय संस्करण- फॉर्ब्स इंडिया ने देश के इन्फ्लूएन्शल बिजनेस लीडर्स की सूची में शामिल किया गया है। चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य तकनीक में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है। इस उपलब्धि पर प्रो. रस्तोगी ने कहा, फॉर्ब्स इंडिया के इस प्रतिष्ठित मंच पर स्थान पाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। मेरा दृढ़ विश्वास है, युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का सबसे सशक्त माध्यम सही मार्गदर्शन के जरिए एक जीवंत प्रेरणास्रोत बनना है। प्रो. रस्तोगी ने प्रतिबद्धता जताई, वह इस मंच का उपयोग देश के अनगिनत महत्वाकांक्षी युवाओं को प्रेरित करने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए करेंगे।

प्रो. रस्तोगी ने कहा, जब भावी पीढ़ी अपने मेंटर्स को शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र हित के कार्यों में उत्कृष्टता का नेतृत्व करते देखती है, तो इसका गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फोर्ब्स इंडिया ने प्रो. रस्तोगी के बारे में प्रकाशित किया है, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र प्रो. राजुल रस्तोगी का अकादमिक करियर बेहद शानदार रहा है। एमबीबीएस के दिनों से ही गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट रहे डॉ. रस्तोगी अब तक 240 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशन लिख चुके हैं। वह 17 से अधिक पाठ्यपुस्तकों में योगदान दे चुके हैं और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर 250 से अधिक शोध प्रस्तुतियां दे चुके हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. रस्तोगी दो सफल स्टार्टअप्स के सह-संस्थापक भी हैं। वह वर्तमान में एक मूकदर्शक की तरह नहीं, बल्कि एक निर्माता और नवप्रवर्तक के दृढ़ विश्वास के साथ डायग्नोस्टिक मेडिसिन में एआई की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Check Also
Close