Sunday 13/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतखिर्सू में पांच करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक स्टेडियम-निर्माण कार्य अंतिम चरण मेंमहाराज ने फिल्म बीरा का ट्रेलर,म्यूजिक,पोस्टर लांच कियाराज्य दिव्यांग पुरस्कार के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रितश्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर-317 मामलों का हुआ निस्तारणसेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प–महाराजसेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रमगुरूजनों के अनुभव से संवारेंगे शहर और युवाओं का भविष्यः विकास शर्मा13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एन परीक्षाएंऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक का निर्वाचन सम्पन्नआज ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लि. रुद्रपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवम् उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही नामांकन किए जाने के कारण उक्त पदों पर दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी श्री विद्या सिंह सोमनाल ने निर्वाचित घोषित किया। बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्री प्रकाश चन्द्र आर्य, श्रीमती गीता रावत, श्रीमती जीवंती बोरा, श्री दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप श्रीमती किरण मेहता एवम् श्रीमती वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्षा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक श्री रमेश सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, श्री नरेन्द्र सिंह, श्रीमती वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, श्री पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ श्री राम कृष्ण महरोत्रा, श्री दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष श्री गोपाल बोरा श्री मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम

रुद्रपुर : भाजपा जिला उधम सिंह नगर की ओर से सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यालय रुद्रपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के निर्देशन में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

जिला महामंत्री तरुण दत्ता ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रमुख कार्यक्रमों में आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से अपने घर में एक दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आशीर्वाद व्यक्त करने का आह्वान किया जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में हवन, स्वच्छता अभियान, बीमार एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरण तथा वृक्षारोपण सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने अभियान के लिए बनाए गए कार्यक्रम संयोजक एवं सह संयोजकों की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, सह संयोजक सुनील कुमार यादव, जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर और जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव उपस्थित रहे।

Check Also
Close