Monday 14/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा पालिका चुनाव में भाजपा का डैमेज कंट्रोल सफलसेवा, संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजितकैन्ट विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर हुआ मंथनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भव्य एवं जनसेवा के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद,जाना विकसित उत्तराखंड का सपना265 किलो की डेडलिफ्ट ने दिलाया आशु तोमर को स्वर्ण गौरव-श्रीनगर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागतमोबाइल को छोड़ अपने लिए भी समय निकालें युवाहिंदी दिवस पर संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजितकिशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारीदेवप्रयाग में विकास की नई राह खुली-1.81 करोड़ की लागत से बनेगा 4.50 किमी चौरिखाल-सिरवाड़ी-काण्डा मोटर मार्गछात्र संघ चुनावों में मिलेगा छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व–डाॅ.धन सिंह रावत
राज्य

हिंदी दिवस पर संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पीजी कॉलेज पैरामेडिकल कॉलेज में युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद आयोजित युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने हिंदी, साहित्य, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुड़े प्रश्न पूछे। डॉ. जगदीश कुमुद, अध्यक्ष श्री सौरभ पांडे और श्री राजेंद्र खंडूरी जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शशि देवली, श्रीमती रेखा रौथाण और श्री विजय जी शामिल रहे। कॉलेज के डायरेक्टर श्री दिनेश वार्ने ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Check Also
Close