सेवा, संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजितकैन्ट विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर हुआ मंथन

देहरादून। स्वामी विवेकानंद मंडल, कैन्ट विधानसभा की ओर से ‘सेवा, संकल्प अभियान’ को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों, मंडल एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मीडिया प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह, कैन्ट विधायक सविता कपूर, प्रभारी सुनील शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क से ही संभव है। सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, मंडल महामंत्री संजय अरोड़ा, राज्यमंत्री खंडूरी सहित मंडल एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ‘सेवा, संकल्प अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
