सितारगंज के उप प्रधानों को पंचायत घर में कार्यालय और विकास कार्यों सहभागिता की मांग उठाई

सितारगंज के उप प्रधानों को पंचायत घर में कार्यालय और विकास कार्यों में सहभागिता की मांग भुगतान, प्रमाण-पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल में भी उपप्रधान की सहमति सुनिश्चित करने की उठाई मांग सितारगंज। ग्राम पंचायतों में उपप्रधानों की भूमिका और सहभागिता को प्रभावी बनाने की मांग को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी, ऊधम सिंह नगर को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में उपप्रधानों को पंचायत घर में बैठने के लिए उचित स्थान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, भुगतान तथा विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता और सहमति सुनिश्चित करने की मांग की गई ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत के कार्यों में उपप्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन कई स्थानों पर उन्हें पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों में अपेक्षित रूप से शामिल नहीं किया जाता। संगठन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में उपप्रधान के बैठने के लिए पंचायत घर में उचित स्थान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की इसके अलावा ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को उपप्रधान की जानकारी और सहमति से कराने, विकास कार्यों तथा अन्य मदों से होने वाले भुगतानों में प्रधान के साथ उपप्रधान की सहमति सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।ज्ञापन में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने तथा परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में भी प्रधान के साथ उपप्रधान की सहमति सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही ग्राम पंचायत की कार्ययोजना, विकास संबंधी बैठकों एवं अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में उपप्रधान की अनिवार्य सहभागिता तथा पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों और अभिलेखों की जानकारी नियमानुसार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया ज्ञापन के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी से मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्पष्ट आदेश एवं दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया, ताकि ग्राम पंचायतों में उपप्रधानों की भूमिका और सहभागिता प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो सके।इस मौके पर जिला महामंत्री शेर सिंह, सतनाम सिंह ‘टिंकू चीमा’, निर्मल सिंह, नवाजिश, कुलदीप सिंह, कृष्ण सिंह, बलबीर सिंह, मुकेश, परमजीत सिंह, विमला देवी, कंचन राणा, राजवीर कौर सहित अन्य उपप्रधान मौजूद रहे।
