Tuesday 15/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर विकास शर्मा और रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने किया मैडोना सैलून का शुभारंभदेहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियानसितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तारसितारगंज के उप प्रधानों को पंचायत घर में कार्यालय और विकास कार्यों सहभागिता की मांग उठाईतलवाड़ी महाविद्यालय में हिंदी दिवस की धूम, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा।किच्छा पालिका चुनाव में भाजपा का डैमेज कंट्रोल सफलसेवा, संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजितकैन्ट विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर हुआ मंथनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भव्य एवं जनसेवा के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद,जाना विकसित उत्तराखंड का सपना265 किलो की डेडलिफ्ट ने दिलाया आशु तोमर को स्वर्ण गौरव-श्रीनगर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागत
राज्य

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार

सितारगंज क्षेत्र में राह चलती महिला से मोबाइल झपटने वाला शातिर गिरफ्तार छीना गया सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना बाइक बरामद, दोबारा वारदात की फिराक में था आरोपी सितारगंज अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राह चलती महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने की घटना का खुलासा करते हुए एक 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से छीना गया Samsung Galaxy F17 5G मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दोबारा महिलाओं से मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में सिडकुल क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी कोतवाली सितारगंज में दर्ज मु0अ0सं0 461/2026, धारा 304(2) BNS के तहत मोबाइल झपटमारी की घटना के अनावरण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी और पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात-अंबुजा फैक्ट्री जाने वाले सर्विस रोड के पास घेराबंदी की। इस दौरान काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की दाहिनी जेब से सैमसंग गैलेक्सी F17 5G, लाइट ब्लू रंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में मोबाइल का IMEI नंबर भी दर्ज मुकदमे से संबंधित पाया गया।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 7 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे वह अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल से वमनपुरी/प्रयास हॉस्पिटल के पास पहुंचा था। वहां उसने राह चलती एक महिला के हाथ से चलती मोटरसाइकिल से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया था।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वह 14 सितंबर को सिडकुल क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं से मोबाइल फोन छीनने की नीयत से दोबारा घूम रहा था। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK06AE-3138 भी बरामद कर ली। बरामद मोबाइल फोन मुकदमा संख्या 461/2026 से संबंधित पाए जाने पर मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी रजनीश पुत्र शिवलोचन राम, निवासी ग्राम बिरेंद्रनगर, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी सैमसंग गैलेक्सी F17 5G मोबाइल फोन काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्याUK06AE-3138 पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही,उपनिरीक्षक कैलाश देव, हेड कांस्टेबल मतलूब खान एवं कांस्टेबल अर्जुन सिंह नग्न्याल शामिल रहे।पुलिस की इस कार्रवाई से जहां मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा हुआ है, वहीं संभावित रूप से दोबारा होने वाली वारदात को भी समय रहते रोकने में सफलता मिली है।

Check Also
Close