Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविकास की दस्तक के बीच सुमाड़ी-ढिक्वालगांव में भाजपा का बढ़ा जनाधार-100 से अधिक ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामनआईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सवजिला गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षाघेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कृषि,उद्यान एवं दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर,जिलाधिकारी ने दिए निर्देशआम आदमी पार्टी और भाकपा(माले) द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी तक भी वीआईपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी ना होने पर अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए अंबेडकर पार्क में कल देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फीमुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पणरुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
राज्य

जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,अभिभावकों,गर्भवती एवं धात्री महिलाओं,किशोरियों तथा स्थानीय जनसामान्य ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की किट वितरित की गईं। अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पोटली तथा छोटे बच्चों की माताओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गयी। इसके साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों और लाभार्थियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं,पोषण सेवाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में दीप प्रज्वलन के साथ विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ किया गया तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम द्वारा भी कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता,पोषण,स्वास्थ्य देखभाल एवं संतुलित आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के पोषण,प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में अभिभावकों को जागरुक किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने के साथ ही बच्चों,महिलाओं और अभिभावकों की योजनाओं में सहभागिता बढ़ाना रहा।

Check Also
Close