Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
राज्य

सितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सितारगंज, 20 सितंबर स्कॉलर्स वैली स्कूल, सितारगंज में रविवार को विधानसभा स्तरीय बालिका वर्ग की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक खेल समन्वयक रेहान सिद्दीकी एवं युवा कल्याण विभाग के मुकेश गौड़ ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सितारगंज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने किया। वहीं पूर्व ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक निर्मल सरकार ने खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के नियमों और प्रतियोगिता के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर स्टैंडिंग दौड़ में डॉली फर्त्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनुष्का ने बाजी मारी। वहीं अंडर-19 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में नवजोत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेंक में कामिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में न्यू ज्ञान दीप ने प्रथम स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायकों, शिक्षकों और खेल विभाग से जुड़े पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम में अर्चना पाठक, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज, बीरेश चौहान, प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिचुवा, दिल सिंगार, संतोष नयाल, गोदावरी धामी, शिक्षक नेता अजय क्वीरा, ललित जोशी, बलवीर सिंह, मनीष सक्सेना, रामजन्म चौहान, अवधेश सिंह, जसौद मेहता और पुष्पेंद्र कटियार सहित अनेक शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे प्रतियोगिता के दौरान बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। आयोजकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने क्षेत्र की बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Check Also
Close