Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
राज्य

सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,

सितारगंज आबकारी विभाग अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 92 पाउच कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को चेकिंग और गश्त के दौरान पहली कार्रवाई सिडकुल चौकी क्षेत्र में बंदरिया चौक से फायर सर्विस रोड पर की गई। यहां पुलिस ने पूर्वी उकरौली निवासी 54 वर्षीय प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पाउच कच्ची शराब बरामद की। मामले में कोतवाली सितारगंज में मुकदमा संख्या 470/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।वहीं दूसरी कार्रवाई जेल कैंप सिडकुल रोड पर की गई। पुलिस ने 42 वर्षीय किशोर मौलिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 पाउच कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 471/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, एसआई जगत सिंह शाही, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल हरगोविन्द सिंह, कांस्टेबल कमल गहतोड़ी और कांस्टेबल सुरेश सिंह शामिल रहे।

Check Also
Close