प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर करनपुर में जलाए हजारों दीप, हलवा प्रसाद का हुआ वितरण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर करनपुर मंडल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करनपुर के पार्षद रवि कुमार ‘गोलू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हजारों दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास विशेष रूप से मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के उपरांत श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, कुलदीप बुटोला, भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल, कमली भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
पार्षद रवि कुमार ‘गोलू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए विशेष उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई तथा प्रसाद वितरण के माध्यम से लोगों के साथ खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम में देर तक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी बनी रही।
