रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

रामनगर।रामनगर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कैंटर वाहन से बड़ी मात्रा में लीसा बरामद किया है।टीम ने भंडारपानी मार्ग स्थित ग्रासलैंड के पास कार्रवाई करते हुए कैंटर संख्या यूके18सीए-9162 को रोककर तलाशी ली,तलाशी के दौरान वाहन से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है,पुलिस के अनुसार कैंटर में पहाड़ों से लीसा लाकर रामनगर की ओर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक प्रेम पुत्र टीकम, निवासी धारी नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया,वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा,फरार आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.
रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस और रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज की संयुक्त टीम द्वारा की गई है,उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने भंडारपानी मार्ग पर ग्रासलैंड के पास निगरानी की और संदिग्ध कैंटर को रोककर उसकी जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में लीसा कनस्तर बरामद हुए,पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद लीसा बेतालघाट क्षेत्र की ओर से रामनगर लाया जा रहा था।कैंटर और बरामद लीसा को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस और वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में लीसा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था,साथ ही अन्य व्यक्तियो की भूमिका और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है,कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जांच में जो भी लोग सामने आएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान पुलिस टीम में एसआई सोमेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम,कोसी रेंज के डिप्टी रेंजर इंदर लाल, वन दरोगा महेंद्र सिंह,वन बीट अधिकारी तारा चन्द्र,दीपक कुमार,शरव सिंह राणा आदि शामिल रहें।
