Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमे

हाथापाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन और पुतला दहन,

शुक्ला ने भी बेहड़ पर लगाए पलटवार में गंभीर आरोप

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ हाथापाई और अभद्रता का मामला अब महज पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा। घटना ने किच्छा की सियासत में नई चिंगारी भड़का दी है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जबकि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी बेहड़ पर तीखा पलटवार करते हुए उनके आचरण और राजनीतिक भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच किच्छा का सियासी माहौल गरमा गया है।
घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के पुतले फूंके। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के प्रभाव में भाजपा कार्यकर्ता हिंसा और दबंगई पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि चुनावी मशीनों को व्यवस्थित रखने के दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ कथित तौर पर विवाद और हाथापाई की गई। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और उनके साथियों की भूमिका की जांच की मांग उठाई है।
कांग्रेसियों का कहना है कि विधायक को थप्पड़ मारने के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की और पूरे मामले को सीमित दायरे में रखने का प्रयास किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन से लेकर पुतला दहन तक, सड़क पर उतरी कांग्रेस
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ कथित अभद्रता और हाथापाई को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने साफ संकेत दिए कि यदि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
शुक्ला का पलटवार, बेहड़ के व्यवहार पर उठाए सवाल
वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए तिलकराज बेहड़ पर गंभीर आरोप लगाए। शुक्ला ने कहा कि बेहड़ अक्सर नेताओं, पुलिस और आम जनता के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उनके मुताबिक, जब वही भाषा उनके खिलाफ इस्तेमाल होती है तो उन्हें आपत्ति होती है। शुक्ला ने मौजूदा विवाद को भी इसी कथित व्यवहार का परिणाम बताया।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि बेहड़ किच्छा में अपना राजनीतिक वर्चस्व बनाए रखने के लिए लगातार अलग-अलग मुद्दों को तूल देते रहे हैं। उन्होंने किच्छा और सिरोलीकला को अलग-अलग नगर पालिका बनाए जाने तथा समय पर चुनाव कराने को लेकर भी बेहड़ की भूमिका पर सवाल उठाए। शुक्ला ने आरोप लगाया कि बेहड़ नहीं चाहते कि चुनाव समय पर हों और परिणाम घोषित किए जाएं।
फिलहाल, एक घटना ने किच्छा की राजनीति में कई मोर्चे खोल दिए हैं। कांग्रेस जहां इसे विधायक के सम्मान और कानून-व्यवस्था का सवाल बता रही है, वहीं शुक्ला खेमा बेहड़ के कथित व्यवहार और राजनीतिक रवैये को विवाद की वजह बता रहा है। पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों के आरोपों के बीच अब निगाहें इस बात पर हैं कि जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है और सियासी घमासान का अगला पड़ाव क्या होता है।

Check Also
Close