Monday 28/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
हाईवे पर खोदे गए गड्ढे बन रहे हादसों का सबब, दो दिन में छह लोग घायलसीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम, पदक जीतकर बढ़ाया गौरवरुद्रपुर में राष्ट्रीय स्तर की फेंसिंग प्रतियोगिता में देशभर के युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर, 27 सितंबर 2026।दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। देशभर से आए युवा फेंसरों ने अपनी तकनीक, गति, सटीकता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में फॉयल, एपी और सेबर स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।दूसरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटवर्क, तेज रिफ्लेक्स और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए जोरदार संघर्ष किया। खिलाड़ियों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन से पूरा परिसर खेल भावना से सराबोर रहा।दूसरे दिन के प्रमुख पदक परिणामकैडेट महिला सेबर वर्ग: नव्या शर्मा — डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पटियाला, पंजाब — स्वर्ण पदक; कांटा थारुणिका — विबग्योर हाई, एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु — रजत पदक; गीतिका चौहान — संस्कृति मॉडर्न स्कूल तथा नंदिनी जैन — शिव नादर स्कूल, सेक्टर-168, नोएडा — कांस्य पदक।कैडेट पुरुष सेबर वर्ग: वंश वंश — आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2, बीईजी रुड़की, हरिद्वार — स्वर्ण पदक; रैयान रैयान — गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा — रजत पदक; किशोरजीत सिंह थोंगाम — नॉर्थ प्वाइंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर तथा नैन ध्रुव — आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2, बीईजी रुड़की, हरिद्वार — कांस्य पदक।जूनियर महिला फॉयल वर्ग: मन्नत कौर — डीपीएस रुद्रपुर — स्वर्ण पदक; श्विति कुमार — डीपीएस रुद्रपुर — रजत पदक; फातिमा खान रिदा — एम्पायरियन स्कूल, मुंबई, रायगढ़ तथा शानवी वर्मा — एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, वसुंधरा, गाजियाबाद — कांस्य पदक।दूसरे दिन के आयोजन में श्री पंकज शुक्ला, PCS, मुख्य कोषाधिकारी (Chief Treasury Officer–CTO), ऊधम सिंह नगर, श्री दुर्गा महापात्र, प्लांट हेड, GS Pharma, श्री संजीव सुमन, प्रोफेसर, College of Technology, जी. बी. पंत विश्वविद्यालय तथा श्री अंकित बंसल, रुद्रपुर सॉल्वेंट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का अवलोकन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करते हैं।अतिथियों ने डीपीएस रुद्रपुर द्वारा इतने बड़े स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।डीपीएस रुद्रपुर में आयोजित यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं के मुकाबले जारी रहेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते रोमांच के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 का समापन 2 अक्टूबर 2026 को होगा।सितारगंज से बसंत आर्या बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक, क्षेत्र में खुशी की लहरशहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर, 46 रक्तदाताओं ने किया महादाननानकमत्ता साहिब पीजी कॉलेज में छात्र संघ का निर्विरोध निर्वाचन, नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारीसितारगंज संगठन ने जो जिम्मेदारी दी, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: नितिनबारिश के बीच महापौर ने तीन पानी डैम और कल्याणी नदी क्षेत्र का किया निरीक्षणविवेक नगर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम,हैम्पटन कोर्ट स्कूल में दौड़े नन्हे कदम, ‘रन फॉर यूनिटी’ ने दिया एकता का संदेश कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, हैम्पटन कोर्ट स्कूल में आयोजित वार्षिक ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता-2026 में खेल के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। एलकेजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़ और ट्रैक स्पर्धाओं में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण कक्षा 12 के विद्यार्थियों का ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम रहा, जिसने मैदान पर एकता और सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आइजी मनोरंजन त्रिपाठी रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुआ। अनुशासित कदमताल के बाद विद्यार्थियों ने खेल भावना और नियमों का पालन करने की शपथ ली और इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मनोरंजक दौड़ों के साथ विभिन्न ट्रैक इवेंट्स और रिले रेस में प्रतिभाग किया। छोटे बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से जहां मैदान में रौनक रही, वहीं वरिष्ठ विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क का परिचय दिया। विशेष कराटे प्रदर्शन ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत ‘रन फॉर यूनिटी’ ने आयोजन को अलग संदेश दिया। विद्यार्थियों ने दौड़ के माध्यम से एकता, सहयोग और टीम भावना का संदेश दिया। इस प्रस्तुति को प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण के रूप में देखा गया। मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और उन्हें अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और खेल भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपने कौशल और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का मंच भी बनी। इस अवसर पर सुपीरियर एवं प्रधानाचार्य सिस्टर आइवी, समन्वयक रेखा और नंदिनी, एल्युमनी प्रेसिडेंट शैलेंद्र कर्णवाल सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।मसूरी में भारी बारिश में भी नहीं थमे कदम, नगर कीर्तन में गूंजा सेवा और भाईचारे का संदेशगुरु सिंह सभा का 109वां सालाना उत्सव शुरू, लंढौर से गांधी चौक तक निकली भव्य शोभायात्रा; मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्थाआसमान से बरसती तेज बारिश भी सिख समाज की आस्था के कदम नहीं रोक सकी। गुरु सिंह सभा के 109वें सालाना उत्सव के शुभारंभ पर लंढौर गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। बारिश के बीच श्रद्धालु गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए गांधी चौक स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। नगर कीर्तन के दौरान शहर में भक्ति, सेवा और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। नगर कीर्तन गुरुद्वारा लंढौर से शुरू होकर मलिंगार, लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंदमणि बडोनी चौक और मालरोड होते हुए गांधी चौक गुरुद्वारा पहुंचा। सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे महिलाएं कीर्तन करते हुए चल रही थीं। एक सुसज्जित वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन की व्यवस्था की गई थी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन में ब्रास बैंड के साथ गुरु नानक स्कूल के बैंड ने भी प्रस्तुति दी। वहीं गतका पार्टी ने तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। भारी बारिश के बावजूद नगर कीर्तन को देखने और इसमें शामिल होने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही।लंढौर गुरुद्वारे में आयोजित 109वें सालाना दीवान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गणेश जोशी ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे, समानता और सद्भाव का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के साथ युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारा उत्तराखंड की पहचान है।इस अवसर पर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन और व्याख्यान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में प्रसाद छका। मंत्री ने आयोजन के लिए गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं दीं तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गुरु सिंह सभा अध्यक्ष एमपीएस खुराना, त्रिलोचन सिंह, परमवीर कोहली, अवतार कुकरेजा, अनिल गोयल सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सिख समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
राज्य

बारिश के बीच महापौर ने तीन पानी डैम और कल्याणी नदी क्षेत्र का किया निरीक्षण

  • तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण से जलभराव में मिली राहत, कल्याणी नदी के अतिक्रमण पर सख्ती के संकेत

रुद्रपुर। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच महापौर विकास शर्मा ने रविवार को शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। महापौर ने तीन पानी डैम, जगतपुरा क्षेत्र और कल्याणी नदी के तटवर्ती इलाकों का जायजा लेते हुए जल निकासी की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव या जलप्रवाह से संबंधित समस्या सामने आती है तो नगर निगम को तत्काल सूचना दें, निगम की टीम लोगों की मदद के लिए मौके पर पहुंचेगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर सबसे पहले तीन पानी डैम क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन डैम का जायजा लिया और आसपास की कॉलोनियों में जल निकासी की स्थिति देखी। दुर्गा कॉलोनी, बालाजीपुरम, शिवपुरम और शिमला बहादुर सहित आसपास के क्षेत्रों में इस बार भारी बारिश के बावजूद पूर्व की तरह जलभराव की स्थिति सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों ने भी महापौर के समक्ष इस पर संतोष व्यक्त किया।

महापौर ने कहा कि तीन पानी डैम लंबे समय से जल निकासी की समस्या का प्रमुख कारण बना हुआ था। डैम के पुराने ढांचे और सीमित जल निकासी क्षमता के कारण बारिश के समय पानी का दबाव बढ़ जाता था और आसपास की सड़कों व कॉलोनियों में पानी भर जाता था। डैम के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है।

महापौर ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष तीन पानी डैम और पुल के पुनर्निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया था, जिसके बाद यह कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल हुआ। अब निर्माण कार्य धरातल पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का सीधा लाभ आसपास रहने वाले हजारों लोगों को मिल रहा है।

महापौर ने कहा कि पहले शिमला बहादुर से कृष्णा कॉलोनी होते हुए वार्ड नंबर 11 संजय नगर तक जाने वाले मार्ग और आसपास के क्षेत्र में बारिश के दौरान कई-कई फीट पानी भर जाता था। लोगों को आवागमन के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। अब डैम और जल निकासी व्यवस्था में सुधार के कारण स्थिति में काफी बदलाव आया है।

महापौर ने भूरारानी क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि आर ए एन स्कूल के आसपास भी बारिश के दौरान लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी रहती थी। नगर निगम की ओर से पाइपलाइन डालकर ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर किया गया, जिसका लाभ इस बार देखने को मिल रहा है। इस क्षेत्र में भी पहले की तुलना में जलभराव की स्थिति में राहत मिली है।

महापौर विकास शर्मा जगतपुरा क्षेत्र में कल्याणी नदी के तटवर्ती इलाकों में भी पहुंचे। यहां नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर घरों में पानी भरने की जानकारी सामने आई। महापौर ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित किए जाने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेती है।
उन्होंने कहा कि कल्याणी नदी के प्रवाह को सुचारु करने के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नदी के पुराने स्वरूप को बहाल करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा पूर्व में चलाए गए कल्याणी नदी सफाई अभियान का लाभ भी इस बार दिखाई दे रहा है। पहले बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी पुलों के ऊपर तक पहुंच जाता था और पुल दिखाई तक नहीं देता था, लेकिन इस बार स्थिति में काफी सुधार है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि पिछले लंबे समय से रुद्रपुर में बारिश के दौरान बड़े पैमाने पर जलभराव की समस्या सामने आती रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और मार्गदर्शन में पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान नगर निगम ने सीमित संसाधनों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए कई स्तरों पर काम किया है।
उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि तीन पानी डैम, बालाजीपुरम, शिवपुरम और आसपास के क्षेत्रों में जहां पहले बारिश के दौरान लोग घरों में पानी भरने की चिंता करते थे, वहीं इस बार लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान उनके चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी।

महापौर ने कहा कि शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्तर से लगातार सहयोग मिल रहा है। गंगापुर रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और भूरारानी रोड के चौड़ीकरण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। गंगापुर रोड के एफसीआई चौक से फुलसुंगी श्मशान घाट तक करीब 3.5 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में अब विकास कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं। सड़क, जल निकासी, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना नगर निगम की प्राथमिकता है।

महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि लगातार बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव, नाले-नालियों के अवरुद्ध होने या जलप्रवाह से संबंधित समस्या दिखाई दे तो तत्काल नगर निगम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नगर निगम की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

Check Also
Close