हल्द्वानी के विधायgक सुमित हृदयेश द्वारा हाल ही में प्रेस वार्ता कर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह मामला चर्चा में है। इस मामले में कालाढूंगी विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बंशीधर भगत ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विधायक बंशीधर भगत ने सुमित हृदयेश के मामले को लेकर कहा कि वह उनसे वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत कर रहा है, तो वह गलत है। भगत के इस बयान को सुमित हृदयेश की सुरक्षा से जुड़े मामले पर उनकी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी प्रेस वार्ता में स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। इसके बाद अब वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने उनसे बातचीत करने की बात कही है।
फिलहाल, इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और सुमित हृदयेश से बातचीत के बाद क्या स्थिति सामने आती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
