राहुल गांधी देश के सच्चे सपूत अजीत डोभाल व देश से मांगे माफी: चंद्रशेखर बगौली
दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए दिए गए विवादित बयान पर वरिष्ठ भाजपा नेता वह पूर्व सैनिक चंद्रशेखर बगौली ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान देश व भारतीय सेना का अपमान है। बगौली ने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा के लिए लगा दिया है पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस प्रकार के विवादित बयान उनके खिलाफ दे रहे हैं जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कांग्रेस को देश की जनता ने निकाल दिया है तो बौखलाहट में कांग्रेस नेता सुर्खियों में रहने के लिए इस प्रकार के विवादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी वह नेता है जो भारतीय सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है और लगभग हर घर से युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं मजबूत व सुरक्षित हुई है तथा भारतीय सेना को आधुनिक हथियार देकर मजबूत बनाया गया है। और राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। बगौली ने राहुल गांधी से अपने इस बयान पर देश से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल गांधी को क्या पता कि भारतीय सेना के जवान किन विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा अपने इस बयान पर राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए।
