यूकेडी 26 अक्टूबर को करेगी सत्ता परिवर्तन रैली का आगाज।

 

 

यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती,काशी सिंह ऐरी व आशीष नेगी करेंगे प्रतिभाग।

दल 26 अक्टूबर को चंपावत जिले के लोहाघाट के रामलीला मैदान से सत्ता परिवर्तन रैली का आगाज करने जा रही है। यूकेडी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा, जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता व यूकेडीके लोहाघाट विधानसभा प्रत्याशी दरबान रजबार ने जानकारी देते हुए बताया 26 अक्टूबर को यूकेडी लोहाघाट रामलीला मैदान से विशाल सत्ता परिवर्तन रैली का आगाज करने जा रही है जिसमें प्रतिभाग करने के लिए यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, मुख्यमंत्री प्रत्याशी काशी सिंह एरी तथा युवा केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी प्रतिभाग करेंगे। यूकेडी नेताओं ने कहा रैली का उद्देश्य उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों व उत्तराखंड की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श करना है। कहा इन 26 वर्षों में भाजपा व कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता के सपनों के उत्तराखंड का शोषण करके रख दिया। जनता दोनों दलों से परेशान है ।यूकेडी नेताओं ने कहा इस बार 2027 में परिवर्तन होने जा रहा है और उत्तराखंड क्रांति दल राज्य में सरकार बनाने जा रही है। कहा आज राज्य का युवा रोजगार के लिए बाहरी प्रदेशों की ओर पलायन कर रहा है, खेती-बाड़ी को जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं, भर्तियो में घोटाले हो रहे हैं, राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क व्यवस्थाए बदहाल हो चुकी है जो भी विकास योजनाएं चल रही हैं वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। भाजपा अपने लोगों को ठेकों के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। यूकेडी नेताओं ने कहा इन भ्रष्ट पार्टियों को इस बार जनता सबक सिखाएगी। कहा अगर राज्य में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार आती है तो प्रदेश की समस्याओं का प्रमुखता से निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा इस बार चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर यूकेडी भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है। यूकेडी नेताओं ने कहा जब वह गांव-गांव दूरस्थ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं तो समस्या आज भी वही हैं जो 26 वर्ष से पहले थी। यूकेडी नेताओं ने क्षेत्र की जनता से 26 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में आकर सत्ता परिवर्तन रैली को सफल बनाने की अपील की है।