करायत मे ग्रामीणों ने ह्युम पाइप में किंग कोबरा को किया बंद वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

 

 

 

 जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जहरीला किंग कोबरा नजर आने लगा जो खेतों में कार्य करने वाले ग्रामीण व आम जनता के लिए खतरे का सबब बन चुका है। आज शनिवार को लोहाघाट के कर्ण करायत क्षेत्र में एक विशालकाय किंग कोबरा नजर आया जो एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। गनीमत रही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई इतने बड़े किंग कोबरा को देखकर ग्रामीण दशहत में आग गए। ग्रामीणों के द्वारा शोरगुल मचाए जाने पर किंग कोबरा पानी की निकासी के लिए सड़क के नीचे लगाए गए ह्युम पाइप में घुस गया। ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए दोनों ओर से पाइप का मुह बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर लोहाघाट रेंजर रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर बन कर्मी मौके पर पहुंचे और कई देर की मसक्कत के बाद किंग कोबरा को पाइप से बाहर निकाल कर पकड़ा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। वन बीट अधिकारी रोहित मेहता ने बताया किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया किंग कोबरा एक बेहद जहरीला सांप है जो जलवायु परिवर्तन के कारण अब पहाड़ों की ओर रुख कर रहा है। उन्होंने इसे जनता के लिए बड़ा खतरा बताया। रेस्क्यू अभियान में बन बीट अधिकारी रोहित मेहता हिमांशु ढेक के अलावा सद्दाम शामिल रहे हेलो। आजकल पर्वतीय क्षेत्र में घास कटाई चल रही है और इस प्रकार से किंग कोबरा की की आमद बड़ा खतरा बनी हुई है। पूर्व भी बिसंग क्षेत्र के साथ साथ अन्य जगहो से किंग कोबरा का रेस्क्यू किया जा चुका है।