कंजिकाओ का पूजन
आज दोपहर 11:00 बजे के पश्चात मंदिर में दिगंबर दिनेश पुरी जी व भक्त जनों ने कंजिकाआओ का पूजन किया गया सर्वप्रथम पवित्र गंगाजल से चरण पखारे गए इसके पश्चात उनको हलवा पुरी चने नारियल मिष्ठान इत्यादि का भोग अर्पण किया गया और मस्तक पर तिलक कर उन्हें श्रृंगार की सामग्री आदि भेंट की गई और शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया
मेला मैया की भजन संध्या का
सांय काल में बृजेश शुक्ला पार्टी ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी, मेरी नजरों के सामने ही रहना शेरावालिए के साथ ही जब मेला मैया का लगदा है एक बार गया तो सभी भक्तजन अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर झूमने लगे
डांडिया रास
जुनून डांस एकेडमी कैडमी की अर्चना सिंघल और उनकी टीम द्वारा भव्य डांडिया रास प्रारंभ किया गया जिसमें मंदिर में उपस्थित सैकड़ो मातृशक्ति आदि ने पीले वह लाल रंग के सुंदर परिधानों से मां के भजनों पर नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम, ढोल बाजे ढोल डम डम बाजे ढोल आदि पर डांडिया नृत्य कर माता को रिझाया जो देर रात तक चलता रहा डांडिया वाले मातृशक्ति को आकर्षित पुरस्कार भेंट किए गए
मध्य रात्रि में हुई सामूहिक श्रृंगार आरती
मध्य रात्रि में मां भगवती की सुंदर सजी पूजा की थालियां द्वारा सामूहिक आरती की गई जिस मंदिर का प्रांगण जगमग हो गया जिनकी आरती की थाली सुंदर सजी हुई थी उन सभी की थालियां में स्वामी जी ने पुरस्कार भेंट किया
भंडारा वितरण
हलवा के साथ ही राजमा चावल का प्रसाद भंडारे मेंसभी को वितरित किया गया
इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट शुभम शर्मा नवीन गुप्ता दिलीप सैनी, कपिल गुप्ता नवनीत शेट्टी, अचल पुंडीर सुरेश गुप्ताअर्चना सिंघल रीना मित्तल अवंतिका मित्तल अचल पुंडीर इंद्रेश सनूजा विक्की गोयल विवेक श्रीवास्तव रोहित अग्रवाल एडवोकेट राजकुमार गुप्ता शैलेंद्र सिंघल कान्हा मित्तल दीपक मित्तल संगीता गुप्ता मेघा गर्ग प्रीति गुप्ता कान्ता अग्रवाल आदि भक्त जन उपस्थित रहे l
