कोटद्वार – नगर में आजकल सुबह के समय हल्की सर्द हवा व बढ़ती ठण्ड के चलते छोटे बच्चों को विद्यालय जाते हुवे स्कूल बसों. ऑटो. इरिक्शा. बाइक. स्कूटी से जाना पड़ता है जिसके चलते सर्द हवाओं व ठंड का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है।
ऐसे में कुछ निजी विद्यालयों द्वारा सुवेटर व गर्म ट्रेकसूट का अभी उपयोग ना करवाने से छोटे बच्चों को इसकी मार झेलनी पड़ रही है।
इस सम्बन्ध में जब कुछ अभिभावकों से बात की गई तो उन्होंने बताया की हमने तो अपने बच्चों को कहाँ है की स्वेटर या ट्रेकसूट पहन के स्कूल जाओ तो उनका कहना है की अभी टीचर्स ने नहीं बोला है और अगर कोई गलती से पहन कर भी आता है तो उस बच्चे पर पचास से सो रुपय का अर्थदंड प्रतिदिन लगाया जायेगा।
ऐसे में अब अभिभावकों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है एक तो अर्थदंड का व दूसरा बच्चों के सुवास्थ बिगड़ने का।
कुछ अभिभावकों से हुई बाबत में उन्होंने कहाँ की वह जल्द ही इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराएंगे
