भाई बहन के प्यार के प्रतीक भाई दूज पर्व को लेकर लोहाघाट क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आ रहा है। माता व बहनों के द्वारा अपने भाइयों व बेटों के सर को पूजने के लिए विशेष तौर पर धान से बने चूड़े तैयार किए जा रहे हैं। माताओ व बहनों के द्वारा धान को भूनकर ओखली में कूट कर इन चूड़ो को विशेष तौर पर तैयार किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया भैया दूज पर इन्हीं चूड़ो से वह अपने भाइयों तथा बच्चों के सर का पूजन करेगी तथा उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगी। भाई दूज पर्व को लेकर लोहाघाट की सुई व सीमावर्ती गांवो में विशेष तौर पर चूड़े तैयार किया जा रहे हैं। कुमाऊं क्षेत्र में यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता है कि भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर जाते हैं जहां यमुना उनकी पूजा अर्चना करती है। जिस कारण भाई दूज पर्व मनाया जाता है।
