संजय नगर खेड़ा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने काली पूजा में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

रुद्रपुर। संजय नगर खेड़ा के वार्ड नंबर 11 में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर विधि विधान से मां काली की पूजा अर्चना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां काली की पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकजुटता की भावना मजबूत होती है। मां काली की पूजा अर्चना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर मां काली मंदिर कमेटी की अध्यक्ष सरस्वती, उपाध्यक्ष कविता मंडल, चपला, महामंत्री पार्वती, सुमोला के अलावा प्रियंका विश्वास, रेख राय, उर्मिला, ग्रानती, रूपा, देवरानी, सीमा, बसंती, अनिमा, पार्वती विश्वास, नमिता सरकार, रीता, नमिता राय, कविता, मैना, नीलू और संध्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।