Sarah public School khatima mein vidhik camp ka hua aayojan

खटीमा (अश्वनी दीक्षित )राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में सराफ पब्लिक स्कूल खटीमा में प्रधानाचार्य अजय बंसल की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कैंप लगाया गया शिविर में मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन /सचिव ममता पंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की गरिमामई उपस्थिति रही शिविर में सचिव महोदया ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के महत्व एवं उद्देश्य को बताया जैसे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य तथा इसके साथ अनुच्छेद 39 a के तहत सुलभ न्याय और गरीबों को मुक्त कानूनी सहायता प्रदान करता है कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण न्याय से वंचित न रहे इसलिए जरूरतमंदों को निशुल्क वकील उपलब्ध कराने की सलाह दी साथ ही छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट 2012 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम के बारे में जागरूक किया गया कहा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन उत्पीड़न अपराध से सुरक्षा प्रदान करना है किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत जानकारी दी साथ ही साइबर क्राइम कंप्यूटर मोबाइल इंटरनेट या किसी भी डिजिटल डिवाइस और नेटवर्क फर्जी बैंक ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के जरिए पैसे गलत, मैसेज या ओटीपी शेयर ना करें तथा मध्यस्थ तंत्र व सीनियर सिटीजन के अधिकार एवं दिव्यांग व्यक्ति का अधिकार तथा 12 दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया पीएलबी आरबी सिंह राणा ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया कहा नशा नाश का कारण है प्रभु दयाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाले निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी बताया एससी/ एसटी वर्ग के लोग दिव्यांग लोग/ बच्चे /महिला, किन्नर समुदाय, वीर सेनानी परिवार ,सीनियर सिटी जनों आपदा ग्रस्त को निशुल्क न्याय मिले आदि के बारे में बताया मंच का संचालन श्री विमल कुमार के द्वारा किया गया मौके पर श्री आमिर खान तनुजा बंसल ,कला कापड़ी, विमल कुमार, आरबी सिंह राणा, प्रभु दयाल, विमला मुडेला,गीता शर्मा, प्रीती राना, विपिन उप्रेती मीरा देवी, लाल सिंह, मानवती, पिंकी राणा,

कमला गोस्वामी,आशा रानी, उदय कुमार, रेखा, ठग्गो,नीतू राणा, मंजू बिष्ट भगवती देवी शुभम राना रामनिवास सिंह और छात्र छात्राएं टीचर स्टाफ मौजूद रहे