– ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक ऐसी अनोखी पहल शुरू की है जिसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। भले ही ज़ब बिना हेलमेट के कोई बाइक सवार पुलिस के सामने पड़ जाता तब उसकी दिल की धडकने तेज हो जाती है लेकिन काशीपुर के एसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बिना हेलमेट बाइक सवार लोगो को चालान की जगह हेलमेट पहना कर एक नजीर पेश की है। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
वीओ :- आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर के जसपुर में एसपी स्वपन किशोर सिंह द्वारा स्वयं उपस्थित होकर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के महत्व एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चालान करने के बजाय हेलमेट भेंट कर सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। इस दौरान वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाली सवारी, दोनों के लिए हेलमेट का प्रयोग सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया।
स्वपन किशोर सिंह एसपी काशीपुर ने बताया कि वाहन चालकों से संवाद करते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कवच है।उन्होंने आमजन से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें तथा पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार रहे
