उत्तराखण्ड

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में जिलाधिकारी ने पहाड़ी परिधान में दी संस्कृति बचाने की सीख-सुण दीदी सुण भुली-मैं त अपण संस्कृति बचौंण चली

श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के अवसर पर श्रीनगर का ऐतिहासिक गोला बाजार पारंपरिक रंगों से सराबोर हो गया,जब मंच…

राज्य

बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण: जिलाधिकारी प्रतीक जैन के आश्वासन से जगी उम्मीदें, ग्रामीणों ने स्थगित किया अनशनजिलाधिकारी ने स्वयं धरना स्थल पर पहुंच कर तीन दिनों में फॉरेस्ट क्लियरेंस हेतु फाइल शासन को भेजने का दिया आश्वासनशासन एवं भारत सरकार स्तर पर त्वरित कार्यवाही का भरोसा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का जताया आभाररुद्रप्रयाग। बधाणीताल से भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कुछ दिनों से बांगर क्षेत्र के ग्रामीण लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। ग्रामीणों के इस आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए आज जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, विधायक भरत चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि “मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा भी मुझे एवं डीएफओ को इस प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर पर भी यह मामला गंभीरता से लिया जा रहा है।”उन्होंने बताया कि बधाणीताल से भुनालगांव तक नौ किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग निर्माण कार्य वर्ष 2021 से विधिवत प्रक्रिया में है, जिसमें लगभग आठ किलोमीटर वन भूमि एवं एक किलोमीटर सिविल भूमि आती है। इस मार्ग के निर्माण में लगभग 1271 पेड़ (बांज, बुरांश एवं अन्य प्रजातियां) प्रभावित होंगी। एनजीटी एवं वन विभाग के नियमों के अनुसार जितने क्षेत्र में मार्ग निर्माण होगा, उतनी ही भूमि पर वृक्षारोपण भी अनिवार्य है।इसी क्रम में वन विभाग, राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है, जिस पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि “कल प्रभागीय वनाधिकारी चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जो एक औपचारिक प्रक्रिया है। इसके पश्चात तीन दिनों के भीतर मोटर मार्ग निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।”उन्होंने आगे कहा कि “शासन स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर एक माह के भीतर यह फाइल भारत सरकार को फॉरेस्ट क्लियरेंस हेतु भेजी जाएगी। साथ ही भारत सरकार से यह अनुरोध भी किया जाएगा कि तीन माह के भीतर फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्रदान की जाए।”जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग की डीपीआर तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि फॉरेस्ट क्लियरेंस मिलते ही निर्माण कार्य बिना किसी विलंब के शुरू किया जा सके।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि “यह मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि इस क्षेत्र को शीघ्र सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। मैं स्वयं इस कार्य की प्रगति पर निगरानी रखूंगा ताकि कोई विलंब न हो।”जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, अतः शासन एवं जिला प्रशासन दोनों ही स्तरों से भारत सरकार को फाइल पर शीघ्र कार्यवाही करने का आवाहन किया जाएगा।जिलाधिकारी के आश्वासन के उपरांत ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए अपना आमरण अनशन स्थगित किया।संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव लाल आर्य, केदार सिंह रावत एवं गैणू लाल ने जूस पीकर अनशन समाप्त किया।

स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा थलीसैंण के जसपुर में 9 नवंबर को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनसेवा और मानवता के पुनीत भाव को समर्पित स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आगामी 9 नवंबर को थलीसैंण…

राज्य

गंगा उत्सव में सजी सृजनशीलता की छटा-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में गंगा उत्सव के शुभ अवसर पर 4 नवंबर 2025 को नमामि गंगे इकाई…

उत्तराखण्ड

श्रीनगर में जन-जागरुकता गोष्ठी का हुआ आयोजन-सामाजिक सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण पर दी गयी विस्तृत जानकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आवास विकास प्रदर्शनी मैदान श्रीनगर में आज समाज कल्याण…

उत्तराखण्ड

विवाद का समाधान कानून के दायरे में करें-हिंसा का रास्ता चुनने वालों के लिए पौड़ी पुलिस सदैव तैयार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी के परसुंडाखाल क्षेत्र में वाहन रिकवरी के दौरान उत्पन्न हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले…

राज्य

राज्य स्थापना दिवस पर देवप्रयाग की गौशाला में संवेदना और सेवा का उत्सव-पशुपालन विभाग ने गौवंशों को खिलाया फल,गुड़ और चारा

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहां प्रदेशभर में विकास और उत्सव की गूंज रही,वहीं देवभूमि की…

उत्तराखण्ड

पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के गीतों से गूंज उठा श्रीक्षेत्र,शहर की सांझी धरोहर है बैकुंठ चतुर्दशी मेला–मेयर आरती भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। जब अलकनंदा की लहरों पर दीपों की परछाईं झिलमिलाने लगी,मंदिरों की घंटियां गूंजने लगीं और लोकगीतों की स्वर…

उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना दिवस पर खिर्सू में गूंजे प्रकृति के स्वर-दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम संपन्न,पर्यावरण संरक्षण और ईको-टूरिज्म को मिला नया आयाम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा विकास खण्ड खिर्सू के मनमोहक वन क्षेत्रों में आयोजित…

उत्तराखण्ड

खिर्सू में विकास की नई पहचान-खिर्सू-बुघाणी मोटर मार्ग के ग्राम सरणा में बना आधुनिक और भव्य व्यू प्वाइंट

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की मनमोहक वादियों में बसे विकास खण्ड खिर्सू में विकास का एक और नया आयाम जुड़ गया…

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह-25 वर्ष के गौरवशाली सफर पर श्रद्धा,सम्मान और प्रेरणा का उत्सव

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आगामी…

राज्य

राष्ट्रीय गंगा दिवस पर गंगा सेवा सम्मान से सम्मानित हुए एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो.कपिल देव पंवार

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय गंगा नदी दिवस के अवसर पर हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में गंगा विश्व धरोहर मंच…

उत्तराखण्ड

किच्छा में मंडल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

किच्छा। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर चल रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में, किच्छा नगर मण्डल…

राज्य

चक्रवर्ती सम्राट भरत की दिग्विजयी यात्रा केअभिनंदन को टीएमयू ने बिछाए पलक पांवडे

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संपूर्ण परिसर का मंजर- अदभुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय, दो घंटे तक हेलीकॉप्टर से हुई गुलाब की…

राज्य

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर में आयोजित होने वाले कृषक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हजारों किसान होंगे शामिल रुद्रपुर, 05 नवम्बर। उधमसिंह नगर जनपद प्रभारी एवं कृषि…

उत्तराखण्ड

जामा मस्जिद परिसर में होगा विशाल रक्तदान शिविर-हर बूंद किसी की जिंदगी बदल सकती है 6 नवम्बर को श्रीनगर में मानवता का महापर्व

श्रीनगर गढ़वाल। मानवता और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन 6 नवम्बर 2025 बृहस्पतिवार को श्रीनगर गढ़वाल…

राज्य

राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर पौड़ी में युवा महोत्सव का भव्य समापन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रेक्षागृह पौड़ी…

राज्य

देहरादून,बजरंग दल द्वारा घंटाघर प्राचीन शिव हनुमान मंदिर प्रांगण मे संचालित रात्रि साप्ताहिक मिलन केंद्र पर गुरुनानक देव की भक्ति…

राज्य

खटीमा,गंगा स्नान पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय नेपाल बॉर्डर पर भारतीय सीमा में स्थित झांकियां पुल के पास घने जंगल में लगने…

उत्तराखण्ड

तंबाकू मुक्त गांवों की ओर कदम-स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत आज 4 नवम्बर को स्वास्थ्य…

उत्तराखण्ड

सुरक्षा के साथ साइबर जागरूकता पर भी दिया जा रहा विशेष बल सुरक्षित रहें,सतर्क रहें,जागरूक रहें संदेश से गूंजा बैकुंठ चतुर्दशी मेला स्थल

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले की शुरुआत आज श्रद्धा,भक्ति और सुरक्षा के अभूतपूर्व…

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विकास खंडों में आयोजित किए जा रहे हैं आधार शिविर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में मंगलवार को धुमाकोट तहसील मुख्यालय में आधार तथा बहुउद्देशीय शिविर का सफल…