राज्य

बेटी है तो भविष्य है-कन्या जन्मोत्सव में गूंजा सम्मान का संदेश,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मिला जनसमर्थन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी…

राज्य

तू देंदी जा माये, अस्सी मंगदे रहणा ऐ…भजनों में डूबा दरबार, श्रद्धालु झूमे

नवरात्र के दूसरे दिन माता की चौकी में उमड़ा आस्था का सैलाब रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्री नीलकंठ…

राज्य

बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों को महापौर ने दिया राहत दिलाने का आश्वासन

रुद्रपुर । काशीपुर बाईपास (हेडगेवार मार्ग) के चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर…

राज्य

महापौर ने राधा गोविंद मंदिर में किया 20 लाख की लागत से फर्श निर्माण का शिलान्यास

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप वार्ड संख्या 04 स्थित राधा गोविंद मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास…

राज्य

केन्द्रीय रक्षा मंत्री की रैली में रूद्रपुर से जायेंगे हजारों कार्यकर्ताः विकास शर्मा

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही…

राज्य

जिला सहकारी बैंकों में कोई वित्तीय गड़बड़ी नहीं, खबरें भ्रामक: अपर निबंधक ईरा उप्रेतीदेहरादून।उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंकों में कथित घपले को लेकर प्रकाशित समाचारों पर सहकारिता विभाग ने स्पष्ट रुख अपनाया है। अपर निबंधक ईरा उप्रेती ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिला सहकारी बैंक में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी सामने नहीं आई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।ईरा उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई किसी घपले की जांच नहीं, बल्कि स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) रिटर्न के सत्यापन की एक सामान्य प्रक्रिया थी। इस प्रक्रिया के तहत बैंकों द्वारा आयकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए वित्तीय लेनदेन के आंकड़ों की तकनीकी जांच की जाती है।उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 30 दिसंबर 2025 को आयकर विभाग, देहरादून के अधिकारियों द्वारा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल (कोटद्वार) के मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक के SFT रिटर्न का सत्यापन किया गया।अपर निबंधक ने स्पष्ट किया कि यह जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या अनियमितता नहीं पाई गई है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस प्रकार की भ्रामक खबरें प्रकाशित न की जाएं।

राज्य

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सितारगंज में किया बड़ा संगठनात्मक ऐलान, संदीप कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष।

बहुजन समाज के महानायक डॉ. भीमराव अम्बेडर और बहुजन आंदोलन के प्रणेता काशीराम की विचारधारा “बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय” को जन-जन…

राज्य

टीएमयू फिजियोथेरेपी के स्टुडेंट्सने की साई की एजुकेशनल विजिट

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी- एमपीटी के 22 स्टुडेंट्स ने नई दिल्ली…

राज्य

हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के यशस्वी डॉ. लवनीश कुमार का भाकियू (सर्व) ने जताया आभार किया अभिनंदन

देहरादून 20 फरवरी । भाकियू(सर्व)राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के ENT सर्जन डॉक्टर लवनीश कुमार के तीन…

राज्य

तकमील-ए-कुरआन के मुबारक मौके पर इमाम का सम्मान, सितारगंज में मोहब्बत और एकता की अनोखी मिसाल।

नगर के वार्ड नंबर 1 स्थित दादी मां कॉलोनी की हुसैनी मस्जिद में तकमील-ए-कुरआन के पवित्र और रूहानी मौके पर…

राज्य

हल्द्वानी में 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजयुमो की बैठक सम्पन्न

रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय, रुद्रपुर में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 21 मार्च को हल्द्वानी…

राज्य

नवरात्रि व ईद-उल-फितर पर ऊधमसिंहनगर में कड़ी सुरक्षा, शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई: एसएसपी अजय गणपतिरुद्रपुर। चैत्र नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जनपद ऊधमसिंहनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसएसपी के निर्देशानुसार पूरे जनपद में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील, अति-संवेदनशील तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की लगातार निगरानी बनी हुई है। साथ ही दिन-रात गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे किसी भी अवांछनीय घटना को समय रहते रोका जा सके।नवरात्रि पर्व को लेकर प्रमुख मंदिरों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसरों में बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था तथा कतारबद्ध दर्शन प्रणाली लागू की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।वहीं ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी प्रमुख मस्जिदों एवं नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। नमाज के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नमाज स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

राज्य

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के अधिकार, सुविधाएं और जिम्मेदारियां—कर्मचारियों के व्यवहार व शिकायत व्यवस्था पर भी जोरदेशभर में प्रतिदिन लाखों उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाते हैं, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग अपने अधिकारों और पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारियों से पूरी तरह परिचित नहीं हैं। जागरूकता की कमी के कारण कई बार उपभोक्ताओं को असुविधा और अनियमितताओं का सामना करना पड़ता है।पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को कई आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इनमें स्वच्छ पेयजल, शौचालय, हवा भरने की सुविधा, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड बॉक्स) और आपातकालीन सहायता शामिल हैं। साथ ही पंप पर ईंधन की दरें, माप-तौल संबंधी जानकारी और आवश्यक लाइसेंस स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।उपभोक्ताओं का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार शुद्ध और सही मात्रा में ईंधन प्राप्त करना है। इसके लिए “5 लीटर टेस्ट” की सुविधा उपलब्ध रहती है, जिससे उपभोक्ता ईंधन की मात्रा की जांच कर सकता है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है।कर्मचारियों के व्यवहार पर भी सख्त नियमपेट्रोल पंप कर्मचारियों का व्यवहार शिष्ट, विनम्र और सहयोगात्मक होना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं से अभद्रता, लापरवाही या जानबूझकर गलत जानकारी देना नियमों का उल्लंघन माना जाता है। कर्मचारियों को यूनिफॉर्म में रहना, सही जानकारी देना और उपभोक्ताओं की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार पाए जाने पर पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।शिकायत के लिए स्पष्ट प्रावधानहर पेट्रोल पंप पर शिकायत रजिस्टर रखना अनिवार्य होता है, जिसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा पंप परिसर में संबंधित तेल कंपनी और क्षेत्रीय अधिकारियों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाते हैं। उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर, ऑनलाइन पोर्टल या ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।सुरक्षा और जवाबदेही भी जरूरीपेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। अग्निशमन यंत्र, चेतावनी संकेत और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है। साथ ही माप-तौल उपकरणों की नियमित जांच और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करना भी जरूरी है।पेट्रोल पंप केवल ईंधन भराने का स्थान नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार सेवा केंद्र है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवाएं मिलना उनका अधिकार है, जबकि इन मानकों का पालन करना पंप संचालकों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। जागरूक उपभोक्ता ही इस व्यवस्था को बेहतर और जवाबदेह बना सकते हैं।

राज्य

तकमील-ए-कुरआन के मुबारक मौके पर इमाम का सम्मान, सितारगंज में मोहब्बत और एकता की अनोखी मिसाल।

सितारगंजनगर के वार्ड नंबर 1 स्थित दादी मां कॉलोनी की हुसैनी मस्जिद में तकमील-ए-कुरआन के पवित्र और रूहानी मौके पर…

राज्य

डी पी. एस. रुद्रपुर में सी ए इंटरमीडिएट ऑल इंडिया टॉपर का भव्य स्वागतदिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आज गर्व, उल्लास और प्रेरणा से भरा एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र तनिष कनोडिया ने 2023-24 बैच अपनी उल्लेखनीय सफलता के उपरांत विद्यालय का दौरा किया। उनके आगमन से पूरा विद्यालय परिवार उत्साह से सराबोर नजर आया।तनिष कनोडिया ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (प्ब्।) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (जनवरी 2026) में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक ।प्त् 12 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कुल 468 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।विद्यालय पहुंचने पर तनिष का प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभा के दौरान तनिष ने अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की यात्रा को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास, सही रणनीति, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कठिन से कठिन राह भी आसान लगने लगती है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उनसे कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक और सरल भाषा में उत्तर दिया। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति नई दिशा और प्रेरणा मिली। यह संवाद सत्र अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी एवं वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तनिष को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी और परिश्रमी विद्यार्थी किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तनिष की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।अंत में विद्यालय परिवार ने तनिष कनोडिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह अवसर न केवल एक सम्मान समारोह था, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीख, प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरने वाला एक यादगार क्षण भी बन गया।

राज्य

एसओटीएफ कुमाऊँ रेंज तथा किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 122.25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार एस०ओ०टी०एफ० कुमाऊँ…

राज्य

सनातन दर्शन की नई व्याख्या: “सृष्टिदर्शन” ने जगाई वैचारिक चेतना गुरुग्राम में गुरुदेव नरेंद्र रावत ‘नरेन’ जी के प्रथम ग्रंथ…

राज्य

विषय: “जनता भूखी, सरकार मस्त – गैस किल्लत से जनजीवन त्रस्त”: समाजवादी पार्टी का हुंकार प्रदर्शनआज गदरपुर की सड़कों पर…

राज्य

किच्छा में विकास को मिली रफ्तार: 1.31 करोड़ की लागत से दो सड़कों के निर्माण को स्वीकृति – बेहड़ किच्छा…

राज्य

चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

रूद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते…

राज्य

गोल्ड मेडलिस्ट बोले, ज़िंदगी निखारने को टीएमयू शुक्रिया

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के दीक्षांत समारोह में 108 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। इनमें से मेडिकल…

राज्य

चुनाव के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह तैयार करें अपना बूथः दुष्यंत गौतम

रूद्रपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते…

राज्य

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की…

राज्य

विधिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की…