राज्य

रुद्रपुर |भारतीय जनता पार्टी, जिला उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) द्वारा आज अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा वीर बालकों—शहीद साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान का स्मरण करना रहा।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी उधम सिंह नगर राकेश नैनवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन भारतीय राजनीति में मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित की अनुपम मिसाल है। उनका नेतृत्व, समावेशी सोच और सशक्त भारत की परिकल्पना आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष माननीय कमल जिंदल, रुद्रपुर महापौर माननीय विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला मंत्री अजय जोशी एवं दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।अपने संबोधन में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, पोखरण परमाणु परीक्षण, सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विकास तथा भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों—विशेष रूप से छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—के अद्भुत साहस, धर्मनिष्ठा एवं राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अल्प आयु में भी साहिबजादों ने अत्याचार और अन्याय के समक्ष झुकने के बजाय धर्म एवं सत्य की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर मानवता को अमर संदेश दिया।बैठक के दौरान नव-निर्मित मोर्चों के जिलाध्यक्षों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, इंद्रपाल मान, हिमांशु शुक्ला, शालिनी बोरा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नत्रपाल मौर्य, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोड़ा, मीडिया संयोजक विजय तोमर, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज,अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोली,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्केंद्र राणा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारून मलिक,सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यशाला के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं वैचारिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों एवं शहीद साहिबजादों के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

राज्य

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप पेगिया जी जाते-जाते भी दे गए समाज को मिसालबाबु जी की आंखें करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन में उजाला,किया नेत्रों का महादान

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वाधान में 34वां नेत्रदान संपन्न दिनांक 24 दिसंबर को बाजपुर रोड निवासी श्री प्रदीप पेगिया जी…

राज्य

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी श्रीनगर में ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ एकेडमिक नेटवर्क्स (ज्ञान) पाठ्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के गणित विभाग द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए डेटा-आधारित चिंतन,मॉडलिंग एवं सांख्यिकीय…

राज्य

रा.इं.कॉ. डोभालवाला में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया देहरादून ,आज राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन…

राज्य

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के आह्वाहन पर हिन्दू समाज का आक्रोश प्रदर्शन देहरादूनबांग्लादेश में लगातार हो रहे हिंदुओं पर…

राज्य

समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकास खण्ड खिर्सू ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। आज 23 दिसम्बर को समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकास खण्ड खिर्सू की ब्लॉक स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का…

राज्य

श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र के अनछुए एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की…

राज्य

देवलगढ़ में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान-बहुउद्देश्यीय शिविर में दिखी सहभागिता

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद की…

राज्य

देहरादून ,भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के कार्यक्रमों…

राज्य

अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस को लेकर पौड़ी में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा…

राज्य

चीन और तिब्बत में पवनपुत्र हनुमान की शक्तियों की खोज–लेखक कमल किशोर डुकलान

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय सनातन परंपरा में देवत्व केवल पूजा का विषय नहीं,बल्कि ज्ञान,योग और चेतना का जीवंत विज्ञान रहा है।…

राज्य

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा और लोकसंस्कृति का संगम-तुनेटा भरदार में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर के दौरान काश्तकारों व शिल्पकारों का हुआ सम्मान

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग तुनेटा भरदार स्थित रामलीला मैदान में 21 दिसंबर को आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर…

राज्य

भाजपा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ उत्तराखंड क्रांति दल की ली सदस्यता

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के मलेथा में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज एक विशाल बैठक आयोजित की गई,इस दौरान पार्टी…

राज्य

देवप्रयाग क्षेत्र को मिली विकास की बड़ी सौगात-91.01 लाख की लागत से बनेगा सयूटा-अमिल्डा मोटर मार्ग

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं के अंतर्गत देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है।…

राज्य

चतुर्थ श्रेणी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की लंबे समय से लटकी…

राज्य

ई-केवाईसी की समय-सीमा में राहत 31 दिसम्बर तक मिलेगा अंतिम अवसर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। शासन स्तर पर जारी नवीन निर्देशों के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त राशन कार्ड धारकों को…

राज्य

सरकारी योजनाओं का लाभ घर-द्वार तक,बीरोंखाल विकासखंड की न्याय पंचायत जिवई के सुकई गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडों की 115 न्याय पंचायतों में 18 मार्च…

राज्य

रोजगार व स्वरोजगार को लेकर विभागीय समन्वय से कार्यों में तेजी लायें अधिकारी-सीडीओ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग की मासिक स्टाफ बैठक…

राज्य

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यार्थियों ने दिखाई बौद्धिक प्रतिभा गढ़वाल। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के…

राज्य

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं–डॉ धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जायेगा,इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में मूलभूत…

राज्य

परिवार नियोजन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम-राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में आईयूसीडी प्रशिक्षण का पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी गढ़वाल द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत इंट्रायूटेरिन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (आईयूसीडी)…

राज्य

नशामुक्त समाज की दिशा में मजबूत पहल-विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण के समापन पर गढ़वाल मंडलीय नशा उन्मूलन नोडल अधिकारी ने दी प्रभावशाली जानकारी

गढ़वाल। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विकास समिति सकुल चमराड़ा के द्वितीय एवं तृतीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक…

राज्य

शौर्य अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का भव्य संगम-श्रीनगर में एसएसबी का 62 वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से संपन्न

श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) श्रीनगर गढ़वाल में 20 दिसंबर 2025 को बल का 62 वां…

राज्य

देहरादून।सुषिला इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (SIMS) परिसर में आयोजित SIMS फेस्ट 2025 उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।…