Friday 11/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
नानकमत्ता हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ग्रामीणों का सांकेतिक धरनादिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार का तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह भव्यता गरिमा दिव्यता के साथ शुरू,मुख्य अतिथि डीपीएस सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन,ज्ञान को बढ़ाकर समाज में व्याप्त चुनौतियों का सामना करें- शुंगलूडीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनुपम जग्गा की सभी अतिथियों ने की मुक्त कंठ प्रशंसा,सितारगंज पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक संपन्न, रूपरेखा तैयारसितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर में डॉ० एस० के० गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सामूहिक शपथ ली गयी । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा समस्त अधिकारी एवं कार्मिकों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के संबध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी I इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. पी. डी. गुप्ता, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. रविंद्र पाल सिंह, डी. पी. एम. हिमांशु मस्यूनी, चाँद मियां, डॉ. संतोष पाण्डेय, समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।प्रेस नोट 2:- उपरोक्त के अतरिक्त डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधमस सिंह नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे आत्महत्या के जोखिम कारकों में मानसिक विकार, न्यूरोडेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों का सेवन बारे में विशेष जानकारी दी गयी एव आत्महत्या से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी I डॉ० ईश कुमार (साइकेट्रिस्ट). द्वारा बताया गया कि आत्महत्या के प्रमुख कारण मानसिक तनाव, सामाजिक कारण, रिश्तों की समस्या एवं वित्तीय समस्या है I मानसिक तनाव/ तनाव होने के मुख्य कारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं तनाव से बचाव एवं तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी देते हुए निदान के बारे तथा मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक वयवहारिक अन्य रूप से होने वाले क्षति के बारे में जानकारी दी गयी Iउक्त गोष्ठी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी द्वारा विस्तारपूर्वक छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी साथ ही नशे से होने वाले प्रभाव के बारे में जानकारियां दी गयी I गोष्ठी में सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया I साथ ही जनपद उधमसिंह नगर में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस अवसर पर शपथ ली गई एवं निकटवर्ती स्कूल/कॉलेजों में छात्र/छात्राओं को आत्महत्या रोकथाम से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी I साथ ही टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 को सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी शामिल किया गया जिसे प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया ।इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहानी, प्राचार्य प्रो एन० सिंह सरदार भगत सिंह गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज रुद्रपुर प्रो दीपा वर्मा, डॉ वसुंधरा, SI नीलम मेहरा, डॉ अनीत, उमेश चन्द्र पाल अन्य अधिकारी/ कार्मिक उपस्थित रहे Iनशे में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का आरोप, खटीमा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तारसैनिक सम्मान समारोह में सैनिक सम्मान समारोह में बीच मंच से बोल पूर्व सैनिक मेरा करो भुगतान139 गोविंद बल्लभ जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई गईनाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुरराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ता के घर पी चाय, मंदिर में किए दर्शन; प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज बोलीं- युवाओं और पूर्व सैनिकों से संवाद पर जोरभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को महापौर ने भेंट किया त्रिशूल

डीएम उदयराज सिंह ने ली कर्मचारियों अधिकारियों की मासिक स्टाफ बैठक

रूद्रपुर, – जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए जनपद में कानून व्यवस्था बनाने के साथ ही वादों का त्वरित निस्तारण करने व शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने अधीनस्थ न्यायालयों में पुराने वादों को प्राथमिकता से तारीखें लगाकर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खनन, परिवहन, जीएसटी, आबकारी, बैंकों, निगमों आदि की बड़ी आरसी की सूची तहसीलवार तैयार करते हुए वसूली की जाए। उन्होेंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने आरसी का मिलान तहसील में जाकर अवश्य करायें साथ ही उन्होंने तहसीलदारों को 10-10 बड़े बकायादारों की सूची बनाते हुए कड़ाई से वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आए दिन ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग से दुर्घटनाओं की सूचना मिल रही हैं जिसे उन्होंने गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी, एआरटीओ, पुलिस संयुक्त अभियान चलाते हुए ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग पर पूर्ण नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि वाहनों की फिटनेस चैकिंग के साथ ही बिना परमिट संचालित वाहनों की नियमित जांच की जाए।
जिलाधिकारी ने खनन आबकारी, परिवहन, राज्य कर के अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा दौरान उपनिदेशक खनन ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रूपये का वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष माह जून तक 60 करोड़ राजस्व प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि माह जून तक 420 वाहनों का अवैध खनन परिवहन में चालान किया गया है जिससे 2.46 करोड़ की धनराशि वसूल की गयी है। जिलाधिकारी ने खनन वाहनों के लिए रूट निर्धारित करते हुए खनन वाहनों को निर्धारित रूट पर ही चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन, अवैध खनन परिवहन व अवैध खनन भण्डारण पर पैनी नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को अवैध कच्ची शराब बनाने व विक्रय करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को मजिस्ट्रियल जांचें त्वरित गति से करने के निर्देश दिए साथ ही सेवा का अधिकार, जनसमर्पण पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन, विभिन्न प्रमाण पत्रों को समयबद्ध निस्तारित करने के साथ ही राजस्व वसूली की समीक्षा अपने स्तर पर भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में बाढ़ आपदा कार्य एवं प्रभावितों को त्वरित गति से राहत कार्य एवं सहायता धनराशि वितरित करने के निर्देश दिए ।उन्होंने जनपद मेें 35 गांव में चल रहे चकबंदी कार्य में गति लाने के साथ ही गांव की चकबंदी डिटेल बनाकर अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश चकबंदी अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आपदा दौरान वितरित किए जाने वाले भोजन व राशन किट की पूर्व जांच करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही आपदा राहत कार्य दौरान जिला पूर्ति अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रविन्द्र बिष्ट, राकेश तिवारी, गौरव पांडे, रविन्द्र जुवांठा, प्रभारी अधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डी.जी.सी. नंदन सिंह धामी, मनोज तिवारी, बरीत सिंह, पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, उपनिदेश खनन डॉ. अमित गौरव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद फुलारा, चकबंदी अधिकारी सुभाष गुप्ता, सीओ विमल रावत, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।