Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ



सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में विद्यालय के दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता अविनाश ध्यानी, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलनाथन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर फिलिक्स कुमार, कल्चरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ व चारों सदनों की हाउस मिस्ट्रेस, हाउस मास्टरस् व कैप्टन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभी सदनों के कप्तानों ने स्वस्थ वातावरण में टीम भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की शपथ ली। प्रतियोगिता के प्रथम दिन इंडियन और वेस्टर्न सोलो, इंडियन और वेस्टर्न ग्रुप सिंगिंग, आर्केस्ट्रा, डम शराड, क्वीज़ डिविजन 1, 2, 3 व 4, स्पैलबी व डिविजन 2, 3 व 4 के लिए फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
निर्णायक मंडल में अली अरमान ज़ैनवी, अमोस डिवैसी, शुभोजीत भट््टाचार्य, प्रतिभा द्विवेदी शाह व श्रीजय रहे। मुख्य अतिथि अविनाश ध्यानी ने विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए अपने संभाषण में कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता ळें प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी बद्रर फिलिक्स कुमार, कलचरल को-ओर्डिनेटर दीपाली बल्लभ, सीनियर कॉर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस व भवनेश नेगी मौजूद थे।