Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

गौमाता की सेवा में जुटी श्रीनगर नगर निगम,मेयर आरती भंडारी ने किया गौशाला का निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गंगा दर्शन मोड पर स्थित नगर निगम की गौशाला का मेयर आरती भण्डारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि अब तक कुल 268 गौवंश (गौमाता व नंदी) को गौशाला में भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि गौवंशो के लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था की गई है,ताकि उन्हें कोई कष्ट न हो। इसके साथ ही सभी गौवंशो का टीकाकरण भी पूर्ण करवा लिया गया है। आरती भण्डारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क पर आवारा घूम रहे गौवंशो को गौशाला में लाने का अभियान तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि जल्द ही सभी बेसहारा गौवंशो को सुरक्षित रूप से गौशाला में भेजा जाए,जहां उनकी उचित देखभाल हो सके। उन्होंने कहा कि श्रीनगर नगर निगम की पहल गौ माता की सेवा हमारी जिम्मेदारी, अभी तक 268 से अधिक गौवंशो को सुरक्षित गौशाला में पहुंचाया गया। नगर निगम की इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे न गौवंशो की सुरक्षा सुनिश्चित होगी,बल्कि शहर में यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई भी बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान मेयर आरती भण्डारी के साथ सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट भी मौजूद रही।