Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

पुलिस अधिकारियो की बैठक मे लिए गए निर्णय

काशीपुर-श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की समन्वय बैठक आज यहाँ बाजपुर रोड स्थित आईजीएल फैक्ट्री के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेंज के डीआईजी, एसपी और बिजनौर, मुरादाबाद रामपुर के एसपी और डीएम तथा उत्तराखंड के कुमाऊं रेंज के डीआईजी और उधम सिंह नगर के एसएसपी मौजूद रहे।
बैठक में कुमाऊं रेंज के डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है, जो कि 2 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर पर यातायात व्यवस्था को लेकर चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कांवरिया को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस को पूरी तरह से मुस्तैद रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई से सड़कों पर डायवर्जन होना अति आवश्यक है। ओवरलोडेड वाहनों पर 27 जुलाई से दिन में पूर्ण तरीके से प्रतिबंध रहेगा।मुरादाबाद रेंज के डीआईजी के. मुनिराज ने कहा कि दिल्ली से चलकर हरिद्वार को जाने वाले कांवड़ यात्री का रोड डायवर्जन किया जाएगा। ओवरलोडेड वाहनों को दूसरे स्थानों से रवाना किया जाएगा। जिस रोड पर कांवड़िया गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे होंगे उन रोडों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसी के साथ ही जो भी कांवरिया उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में अपने गंतव्य की ओर जाएगा उस रास्ते को भी चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। उस रास्ते पर किसी भी लोडेड वाहन से गुजरने नहीं दिया जाएगा।एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने उधम सिंह नगर के सभी चौकियों थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के लिए विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। 27 जुलाई से खनन से भरे वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को कांवर यात्रा का अंतिम दिन है, उसी दिन कांवरिया गंगाजल चढ़ाएंगे, इसको लेकर सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने की जरूरत है। बैठक में उधम सिंह नगर जिले के समस्त थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी आदि उपस्थित रहे।