Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा

युद्धकाल में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सेना और सरकार का साथ देना भारत की विशिष्ट पहचान–बी.एन.तिवारी

नई दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल। अमेरिका के हस्तक्षेप पर पाकिस्तान द्वारा भारत के विदेश मंत्रालय को फोन करके पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम के लिए गिड़गिड़ाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अपनी शर्तों पर युद्ध विराम स्वीकार करने के निर्णय का अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान का अस्तित्व मिटने के कगार पर पहुंच गया था। समय रहते अमेरिका के हस्तक्षेप ने पाकिस्तान का वजूद बचा लिया। दो दिन यह युद्ध और चलता तो पाकिस्तान दो तीन टुकड़ों में बंट सकता था। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैनिकों के पराक्रम ने सभी भारतवासियों का मस्तक गर्व से चौड़ा कर दिया है। भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान स्थित आतंकी और सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर न केवल पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी,बल्कि पाकिस्तान को भारत के सामने घुटनों पर बैठकर युद्ध विराम के लिए गिड़गिड़ाने पर भी मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत में समय समय पर आतंकवादी हमलों में हुए नरसंहारों में से अधिकांश का एक साथ बदला ले लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भले ही भारत की आतंकवादी किसी भी घटना को युद्ध आरंभ होने की शर्त को अमेरिका की घुड़की के सामने मान लिया है,लेकिन हिन्दू महासभा को पाकिस्तान की नीयत पर संदेह है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी.एन.तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ की आबादी ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का खात्मा चाहती थी,लेकिन इस बार पाकिस्तान बच गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भूल से भी युद्धविराम की शर्त का उल्लंघन कर भारत में आतंकवाद फैलाने का दुस्साहस किया तो यह दुस्साहस पाकिस्तान के वजूद के लिए आखिरी दुस्साहस शुद्ध होगा। बी.एन.तिवारी ने कहा कि हिन्दू महासभा ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बलिदानियों के महान बलिदानों से हम और हमारा देश सुरक्षित है और सदैव सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम का अर्थ आतंकवाद का अंत नहीं हो सकता। युद्ध का विकल्प सुरक्षित रखने के साथ अन्य वैचारिक विकल्पों के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध वैचारिक और रणनीतिक युद्ध आतंकवाद का खात्मा होने तक जारी रहना चाहिए। बी.एन.तिवारी ने कांग्रेस सहित देश के समस्त विपक्षी दलों का युद्ध काल में भारत सरकार और सेना के साथ खड़ा होने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों और युद्ध काल में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सेना और सरकार के साथ खड़ा होना भारत की विशिष्ट पहचान है। यह पहचान एकता,अखंडता और संप्रभुता को रेखांकित करता है और यही भारत की पहचान है।