Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा

क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने की युद्धविराम पर अहम प्रेस वार्ता

तीन दिनों तक चले जबरदस्त संघर्ष के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को युद्धविराम तो हो गया, लेकिन तनाव की तपिश अब भी सीमाओं पर महसूस की जा रही है। इसी बीच काशीपुर में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की, जहां उन्होंने न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सरकार को बधाई दी, बल्कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि “मुस्लिम टेररिज्म” को जवाब देना जरूरी था और ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। विधायक ने बताया कि भले ही युद्धविराम घोषित हो गया हो, लेकिन पाकिस्तान की ओर से लगातार छोटे स्तर पर हमले जारी हैं। ऐसे में भारत की सेना पूरी तरह सतर्क है और केंद्र सरकार हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।