Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

भारतीय शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में विद्यार्थी पढ़ेंगे आरसी चौहान की कविता “नदियां “

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग में भूगोल के प्रवक्ता आरसी चौहान की कविता “नदियां” को भारतीय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा सातवीं में “स्वरा” नामक हिंदी की पाठ्यपुस्तक में शामिल किया है। बी0एस0बी0 बोर्ड में यह कविता शिक्षा सत्र 2025- 26 से पढ़ाई जाएगी। आपको बताते चलें कि भारतीय शिक्षा बोर्ड भारत सरकार का पहला राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड भी है। इससे पहले आरसी चौहान, उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम में कक्षा सातवीं और आठवीं में भी लेखक के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। भारतीय भाषा परिषद कोलकाता की महत्वाकांक्षी योजना ” हिंदी साहित्य ज्ञान कोश ” के निर्माण में सम्मिलित 300 लेखकों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका एवं लेखन से उत्तराखंड में हुए विभिन्न पर्यावरणीय आंदोलन एवं लोक परंपराओं पर अपनी पैनी लेखनी से संबंधित कोश को समृद्ध किया है। इनकी रचनाएं देश की महत्वपूर्ण पत्र – पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रही हैं। आरसी चौहान “पुरवाई” पत्रिका के संपादक के साथ गाथांंतर पत्रिका के सह संपादक भी हैं। इनका काव्य संग्रह “जो कभी हुआ ही नहीं देहरादून से हाल ही में प्रकाशित हुआ है, जिसे आनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। आरसी चौहान जनवादी लेखक संघ की कार्यकारिणी में परिषद सदस्य भी हैं जबकि पूर्व में सर्व शिक्षा अभियान में जिला समन्वयक अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
कवि और शिक्षक आरसी चौहान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय जनपद अल्मोड़ा के कवि हरीश चंद्र पाण्डे को दिया।