मसूरी में दसवीं कक्षा के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। मसूरी ओक ग्रोव स्कूल में 10वी में कुमकुम कुमारी ने 98.2 अंक प्राप्त कर मसूरी में टाप किया वही 12 वी में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, वेवर्ली, मसूरी की आतिक़ुह परवेज़ 97.8 टॉप किया है।
मसूरी ओक ग्रोव स्कूल में 10वी में कुमकुम कुमारी ने 98.2 अंक प्राप्त कर स्कूल में टाप किया जबकि कशिश राजपूत 97 अंका के साथ दूसरे स्थान पर रही वह अंशिका गुप्ता ने 96.8 अंक तीसरे स्थान हासिल किया जबकि सौमय सिंह ने 95.2, फिल्ज़ा रजा ने 95.2, यश राज ने 95, अक्षत गंगवार, खुशबू कुमारी, महक शर्मा, सुरभि कटारिया ने 94.8 अंक प्राप्त किए। मसूरी ओक ग्रोव स्कूल कक्षा-12 में मानविकी स्ट्रीम में शगुन मंडल ने 97 अंक प्राप्त करके स्कूल में टॉप किया, जबकि अंशुमान यादव ने 96.2 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया युक्ति ने 95.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पल्लवी कुमारी ने 94.2, मनीष कुमार ने 91.2 अंक, सार्थक सक्सेना ने 93 अंक , वाणिज्य संकाय में रिशव राज ने 92.8 अंक हासिल किया।
कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, वेवर्ली, मसूरी कक्षा 12वीं आतिक़ुह परवेज़ 97.8 अंक हासिल कर पहला स्थाननंदिनी चौधरी ने 97.6 अंक प्राप्त की दूसरा और मेहर अब्दुल 96 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया जबकि ख़ुशी गुसाईं ने 95.6 , हरसिमरत कौर ने 95.2 और लावण्या 95 अंक प्राप्त किये। वही 10 वी में अनाया सरीन ने96 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, समृद्धि रावत ने 95.8 अंक हासिल कर दूसरा और निशिता गोयल और अदिति मोहन ने 94.6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं में तेजस्वी गर्ग ने 90 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, शीतल आर्य ने 89 अंक प्राप्त कर दूसरा और अभय पंवार ने 88 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया वही 1व वी में कनिका सूद ने 85 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, मोहित सिंह 78 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और कृष्णा ने 76 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
अटल उत्कृष्ट विद्यालय मसूरी में कक्षा 12वीं में सिद्धार्थ भट्ट 79.8 अंक प्राप्त कर पहला, देवी थापा 75 अंक प्राप्त कर दूसरा और कुमकुम रावत नें 70 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। वही 10वी में रेजुल रावत 70.2 अंक हासिल कर पहला स्थान, शब्द बागवानी 68 अंक हासिल का दूसरा और आदित्य डोभाल ने 65 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्भोते तिब्बती स्कूल हैप्पी वैली मसूरी में कक्षा 12वीं सलोनी ने 96 अंक प्राप्त कर पहला, अनामिका ठाकुर ने 94.4 अंक प्राप्त कर दूसरा और अदिति ने 92.2 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया जबकि मनस्वी पांडेने 89.5 अंक और तान्या कुमारी सिंह ने 87.9 अंक हासिल किये। वही 10वी में प्रत्युष सिंह नेगी ने 94.6 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी ने कक्षा 12 वी मानविकी में आस्था नगरकोटी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, विज्ञान में अनिया नयाल ने 94.4ः प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और वाणिज्य में रिया ने 87 प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया वही कक्षा दसवीं में श्वेता असवाल ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मसूरी के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो ने कहा कि स्कूलों में बेहतर परिणाम के लिये श्रेय छात्रों को जाता है क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के कारण ही यह उपलब्धियां संभव हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों का प्रेमपूर्ण परिश्रम है जो अपने छात्रों के लिए दिन रात काम कर उनके भविश्य को सवाराने का काम करते है।
मसूरी में इंटर में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, वेवर्ली, मसूरी की आतिक़ुह परवेज़ 97.8 अंक हासिल कर व हाई स्कूल में मसूरी ओकग्रोव की कुमकुम कुमारी ने 98.2 अंक हासिल कर मसूरी में किया टॉप
