हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रावली महदूद में एक महिला के साथ हैवानियत की वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी गई और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर धारदार हथियार से कई वार किए।पीड़िता गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी और अपने भाई के साथ रावली महदूद में रहती थी। आरोपी रजत नाम का युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था।घटना के वक्त आरोपी बहला-फुसलाकर महिला को अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
