एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ चलाया गया सत्यापन अभियान

अभियान के तहत 5819 लोगों का किया गया सत्यापन।

सत्यापन न कराने वाले 716 मकान मालिकों से वसूला गया जुर्माना

ऊधमसिंहनगर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन अवश्य कराएं । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम में बनाकर बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया । जिसमें 5819 लोगों का सत्यापन किया गया तथा सत्यापन न कराने पर 716 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम में कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।