मसूरी में नायब तहसीलदार कमल राठौर द्वारा पर्यटक की करी मदद, पर्यटक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर प्रशासन की सेवा की करी सहराना



मसूरी में दिल्ली से आए पर्यटक ने मसूरी नायब तहसीलदार कमल राठौर द्वारा उनकी मसूरी में मदद किए जाने पर जिला अधिकारी को पत्र लिखकर जिला प्रशासन की टीम और मसूरी नायब तहसीलदार कमल राठौर कर आभार व्यक्त किया है। दिल्ली से आये र्प्यटक सुरेन्द्र सिंह नें बताया कि वह अपने परिवार के साथ हाल में मसूरी घूमने के लिए गए थे की देर शाम को उनके सीने में अचानक से दर्द हुआ और जिस होटल में ठहरे थे उसे होटल के प्रबध्ंान द्वारा भी उनकी कोई खास मदद नही की गई जिसके बाद उन्होंने मसूरी के प्रशासन का नंबर ढूंढा जहां पर उनको नायब तहसीलदार कमल राठौर को फोन किया और अपनी पीड़ा को बताया जिसके बाद नायब तहसीलदार ने उनको तत्काल मसूरी उप जिला चिकित्सालय में जाने के लिये कहा और उनके द्वारा उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर यतेंद्र सिंह से फोन पर बात कर अस्पताल में उनकी हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि अस्पताल में पहुचने के बाद उनको डाक्टरों और स्टाफ द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कर उनका इलाज किया गया जिसके बाद उनको काफी आराम मिला। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार कमल राठौर द्वारा उनकी अत्यधिक मदद कर उनकी जान को बचाने का काम किया गया है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अतिथि देवो भव के को लेकर जो बात की जाती है उसको कमल राठौड़ ने सार्थक करके दिखाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से कमल राठौर के द्वारा किए गए कार्य को लेकर सम्मानित करने का भी आग्रह किया गया है।